डीएम द्वारा गो-आश्रय स्थल मझौरा का किया गया स्थलीय निरीक्षण

व्यवस्थाओं के संबंध में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, ।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा गो-आश्रय स्थलों के निरीक्षण के क्रम में आज नाथनगर विकासखंड के गो-आश्रय स्थल कठइचा  व पौली विकासखंड के‌ गो-आश्रय स्थल मझौरा का स्थलीय निरीक्षण कर गोवंशों के संरक्षण व गौशालाओं के सुचारू संचालन के संबंध में विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी द्वारा गो-आश्रय स्थल कठइचा का स्थलीय निरीक्षण के दौरान 73 गोवंश संरक्षित पाए गए। गोवंशों की ईयर टैगिंग की गई थी।
गो-आश्रय स्थल में दो केयरटेकर कार्यरत हैं जिसमें मौके पर एक केयरटेकर उपस्थित पाए गए, दूसरे के संबंध में बताया गया कि परिवार में कैजुअल्टी के कारण वह आज अनुपस्थित हैं। 
निरीक्षण के दौरान गोवंशों हेतु पेयजल एवं चारा की उपलब्धता पाई गई, मौके पर 7.5 बोरी दाना उपलब्ध पाया गया। केयर टेकरों को मानदेय का भुगतान मिल रहा है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गोवंशों हेतु टीन शेड के बगल में एक-डेढ़ फीट मिट्टी डालकर खड़ंजा लगाने के निर्देश दिए।

धर्म परिवर्तन मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : धर्म परिवर्तन मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

गो-आश्रय स्थल मझौरा का निरीक्षण के दौरान गौशाला बंद पाया गया मौके पर कोई भी केयरटेकर उपस्थित नहीं पाया गया जबकि कुल 05 केयरटेकर कार्यरत हैं। 
जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण की सूचना मिलने पर केयर टेकर द्वारा मौके पर पहुंचकर गौ-शाला खोला गया। इस पर जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया गया कि कम से कम दो केयर देकर गो-आश्रय स्थल पर देखरेख हेतु हमेशा उपलब्ध रहें।
गो-आश्रय स्थल में कुल 199 गोवंश संरक्षित पाए गए। बताया गया कि यह गो-आश्रय स्थल कल ही एक एनजीओ को हैंड ओवर किया गया है जिसकी देखरेख में इसको संचालित किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोवंशों हेतु बुआई किए गए हरे चारे को बाहरी जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने उसे उचित तरीके से सुरक्षित करने के हेतु निर्देशित किया। भूसा, चारा व दाना की उपलब्धता के बावजूद भी नाद में केवल भूसा ही पाया गया, जिलाधिकारी ने गोवंशों को संतुलित चारा खिलाएं जाने हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान गो-आश्रय स्थल मझौरा में तीन गोवंश मृत पाए गए, बताया गया कि आज ही  गो-वंशों की मृत्यु हुई है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल मृत गोवंशो को दफनाए जाने/अंतिम संस्कार किए जाने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया।
गो-आश्रय स्थल मझौरा में व्यवस्थाएं/सुविधाओं में अनियमितता पाए जाने व गो-वंशों की देखरेख एवं निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी पौली, ग्राम पंचायत सचिव मझौरा, एडीओ (पंचायत) एवं संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी को विभागीय कार्यवाही एवं प्रतिकूल प्रविष्टि एवं नोडल अधिकारी/डीसी एनआरएलएम को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं स्पष्टीकरण देने हेतु देने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। ग्राम पंचायत प्रशासक के निलंबन की कार्यवाही हेतु मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा गो-आश्रय स्थलों के शिथिल पर्यवेक्षण पर मुख्य विकास अधिकारी को चेतावनी एवं स्पष्टीकरण देने हेतु निर्देशित किया गया।

परीक्षा देने जा रही युवतियों को बनाया शिकार, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर ऑटो चालक ये खबर भी पढ़े : परीक्षा देने जा रही युवतियों को बनाया शिकार, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर ऑटो चालक

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी

लखनऊ। प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों/स्थलों को संरक्षित घोषित किए जाने के लिए प्रथम विज्ञप्ति/अधिसूचना जारी कर दी गई है।...
उत्तर प्रदेश 
प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी

उत्तर प्रदेश

प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी

लखनऊ। प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों/स्थलों को संरक्षित घोषित किए जाने के लिए प्रथम विज्ञप्ति/अधिसूचना जारी कर दी गई है।...
उत्तर प्रदेश 
प्रदेश में स्थित 31 स्मारकों व स्थलों को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी

आरटीओ कार्यालय में हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद हुआ विशाल भंडारा

लखनऊ। मंगलवार आरटीओ कार्यालय ट्रांसपोर्ट नगर स्थित हनुमान मंदिर मे आज छठवें बड़े मंगल पर भगवान हनुमान की भव्य-पूजा अर्चना...
उत्तर प्रदेश 
आरटीओ कार्यालय में हनुमान जी की पूजा अर्चना के बाद हुआ विशाल भंडारा