मध्य प्रदेश में बदला मौसम, कई जिलों में आंधी-बारिश तो कहीं गर्मी बरकरार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में गुरुवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल सकते हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में गर्मी का प्रभाव बना रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

दूसरी ओर, इंदौर, धार, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, देवास, रतलाम, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भोपाल, विदिशा, सीहोर और राजगढ़ में गर्मी का असर बना रह सकता है।

आंधी-बारिश के बावजूद गर्मी का असर बना हुआ है। बुधवार को खजुराहो लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में 43.1 डिग्री, जबलपुर में 40.5 डिग्री, भोपाल में 40.4 डिग्री, उज्जैन में 39.5 डिग्री और इंदौर में 38.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में सक्रिय प्री-मानसून सिस्टम, ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। 13 जून को ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के कुछ जिलों में तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग ने मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा 13 जून को ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर और दमोह जिलों में तेज आंधी चलने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

एकतरफा प्यार की सनक में सिरफिरे ने नाबालिग पर कुल्हाड़ी से हमला कर फंदे पर लटकाया ये खबर भी पढ़े : एकतरफा प्यार की सनक में सिरफिरे ने नाबालिग पर कुल्हाड़ी से हमला कर फंदे पर लटकाया

मप्र जनजातीय संग्रहालय में पांच दिवसीय महुआ महोत्सव का हुआ शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : मप्र जनजातीय संग्रहालय में पांच दिवसीय महुआ महोत्सव का हुआ शुभारंभ

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जा’कोबे थार्प ने रचा इतिहास, 110 मीटर बाधा दौड़ में बनाया विश्व रिकॉर्ड

यूजीन (अमेरिका)। अमेरिका के युवा एथलीट जा’कोबे थार्प ने एनसीएए आउटडोर चैंपियनशिप के हीट मुकाबले में गुरुवार को पुरुषों की...
खेल 
जा’कोबे थार्प ने रचा इतिहास, 110 मीटर बाधा दौड़ में बनाया विश्व रिकॉर्ड

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, आठ सशस्त्र व्यक्ति लिए गए हिरासत में...

इम्फाल। हालिया घटनाक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ सशस्त्र व्यक्ति पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, आठ सशस्त्र व्यक्ति लिए गए हिरासत में...

ईरान-अमेरिका भड़का संघर्ष , खाड़ी देशों पर हमले, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव

तेहरान/वाशिंगटन/ कुवैत सिटी/ मनामा। अमेरिका ने ईरान को दिन में तारे दिखा दिए हैं। अमेरिका की सेना इस समय भी...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान-अमेरिका भड़का संघर्ष , खाड़ी देशों पर हमले, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव

किराये के कमरे में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका से हड़कंप

गुवाहाटी। गुवाहाटी के हाथीगांव क्षेत्र स्थित एक किराये के मकान में 28 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई।...
राष्ट्रीय 
किराये के कमरे में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका से हड़कंप

लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

उत्तर प्रदेश

थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। महिगवां थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

लखनऊ। माल थाना क्षेत्र के काकराबाद पुल के पास गोमती नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से...
उत्तर प्रदेश 
गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

टेम्पो स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र में टेम्पो स्टैंड के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।...
उत्तर प्रदेश 
टेम्पो स्टैंड के पास मिला व्यक्ति का शव, पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज