ईरान-अमेरिका भड़का संघर्ष , खाड़ी देशों पर हमले, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर तनाव

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

तेहरान/वाशिंगटन/ कुवैत सिटी/ मनामा। अमेरिका ने ईरान को दिन में तारे दिखा दिए हैं। अमेरिका की सेना इस समय भी ईरान पर मिसाइल और ड्रोन से से हमले कर रही है। ईरान ने भी होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करते हुए अमेरिका के साथी देशों बहरीन और कुवैत पर हमले शुरू कर दिए हैं। इससे समूचे मध्य पूर्व में सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है।

गल्फ न्यूज, अल जजीरा और सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने ईरान पर फिर हमले किए हैं। तेहरान का कहना है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है।

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ( आईआरजीसी) ने गुरुवार सुबह कहा कि अमेरिकी हमलों के बाद उसने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया। अमेरिकी मध्य कमान का कहना है कि आत्मरक्षा के लिए हमले जारी रहेंगे।

सेंटकॉम ने कहा कि अमेरिका ने रात भर पूरे ईरान पर ताजा हमले किए। इससे तीन महीने से चल रहे संघर्ष को खत्म करने की कोशिशें रुक गईं। तेहरान ने चेतावनी दी कि अब कोई जहाज होर्मुज से गुजर कर दिखाए।

होर्मुज में संदिग्ध तैरती सुरंग मिलने से अलर्ट, ओमान ने जारी की चेतावनी ये खबर भी पढ़े : होर्मुज में संदिग्ध तैरती सुरंग मिलने से अलर्ट, ओमान ने जारी की चेतावनी

तेहरान ने कहा कि बहरीन और कुवैत में जहाजों और अमेरिकी संपत्तियों पर हमला किया गया है। वाशिंगटन ने कहा कि इस रणनीतिक जलमार्ग को बंद करने का दावा झूठा है। कमर्शियल टैंकर गुजर रहे हैं।

कुवैत की सेना ने कहा कि देश पर लगातार हमले हो रहे हैं। वायु रक्षा प्रणाली ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रही है। आईआरजीसी ने कहा कि बहरीन पर भी हमला किया गया है।

होर्मुज खोलने भर से नहीं हटेंगे प्रतिबंध, अमेरिका ने ईरान को दिया स्पष्ट संदेश ये खबर भी पढ़े : होर्मुज खोलने भर से नहीं हटेंगे प्रतिबंध, अमेरिका ने ईरान को दिया स्पष्ट संदेश

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, अली और अहमद एयर फोर्स बेस पर अमेरिकी सेना के 18 महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाया गया। शेख ईसा एयर बेस को उड़ा दिया गया है।

पीओके में विद्रोहियों ने मार गिराया पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर ये खबर भी पढ़े : पीओके में विद्रोहियों ने मार गिराया पाकिस्तानी सेना का हेलीकॉप्टर

बहरीन के गृह मंत्रालय गुरुवार सुबह कहा कि देश पर ईरान ने ड्रोन और मिसाइल से हमला किया है। उल्लेखनीय है कि बहरीन में अमेरिकी नौसेना का पांचवां बेड़ा तैनात है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमने कल भी ईरान पर हमला किया था, आज उससे भी बड़ा हमला होगा। अमेरिका किसी को भी नहीं डरता। जिस दिन चाहेगा, नेतृत्व का झंडा उठाने वालों का हश्र सर्वोच्च नेता खामेनेई जैसा करेगा।

ट्रंप के इस बयान के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदर अब्बास पर हमला किया है। इसके अलावा केशम द्वीप और दक्षिण के शहर सिरिक और मिनाब में जोरदार धमाके हुए हैं। इस बीच अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने साफ किया है कि अब ईरान के साथ सिर्फ और सिर्फ बमों से बात होगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बलरामपुर: निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा, मशीन पलटने से ऑपरेटर की मौत

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में निर्माणाधीन सिंचाई परियोजना के कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। करोड़ों रुपये...
छत्तीसगढ़ 
बलरामपुर: निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा, मशीन पलटने से ऑपरेटर की मौत

फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का बैंक लोन हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू), उत्तर प्रदेश ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से 25 लाख रुपये का ऋण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का बैंक लोन हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रोनाल्डो का अंतिम विश्व कप सपना, पुर्तगाल खिताब जीतने को तैयार इस बार...

नई दिल्ली। फुटबॉल जगत में शायद ही कोई उपलब्धि बची हो जो क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल न की हो, लेकिन...
खेल 
रोनाल्डो का अंतिम विश्व कप सपना, पुर्तगाल खिताब जीतने को तैयार इस बार...

जा’कोबे थार्प ने रचा इतिहास, 110 मीटर बाधा दौड़ में बनाया विश्व रिकॉर्ड

यूजीन (अमेरिका)। अमेरिका के युवा एथलीट जा’कोबे थार्प ने एनसीएए आउटडोर चैंपियनशिप के हीट मुकाबले में गुरुवार को पुरुषों की...
खेल 
जा’कोबे थार्प ने रचा इतिहास, 110 मीटर बाधा दौड़ में बनाया विश्व रिकॉर्ड

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, आठ सशस्त्र व्यक्ति लिए गए हिरासत में...

इम्फाल। हालिया घटनाक्रमों के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया सूचना मिली थी कि कुछ सशस्त्र व्यक्ति पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित...
राष्ट्रीय 
मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा अभियान, आठ सशस्त्र व्यक्ति लिए गए हिरासत में...

उत्तर प्रदेश

फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का बैंक लोन हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू), उत्तर प्रदेश ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से 25 लाख रुपये का ऋण...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का बैंक लोन हड़पने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

लखनऊ। राजधानी में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का ई-रिक्शाओं के खिलाफ विशेष अभियान, 434 चालान और 117 वाहन सीज

थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ। महिगवां थाना पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
थाने के बाहर ही भिड़े दो पक्ष, शांति भंग की आशंका में पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

लखनऊ। माल थाना क्षेत्र के काकराबाद पुल के पास गोमती नदी में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से...
उत्तर प्रदेश 
गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव