एकतरफा प्यार की सनक में सिरफिरे ने नाबालिग पर कुल्हाड़ी से हमला कर फंदे पर लटकाया
शिवपुरी: मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एकतरफा प्यार में एक सिरफिरे ने नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.
इसके बाद रस्सी से गले में फंदा डालकर छत से लटका दिया और बाद में उसे नीचे फेंक दिया. इस हमले में नाबालिग की हालत गंभीर है. उसके इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है.
यह घटना खोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम चंदावली की है. यहां नाबालिग लड़की अपने घर पर अकेली थी, उसके परिजन खेत पर गए हुए थे. इसी दौरान आरोपी धर्मेंद्र परिहार पीड़िता के घर पहुंचा.
ये खबर भी पढ़े : मप्रः विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा की अलख जगाने वाले 31 शिक्षकों का हुआ सम्मानएकतरफा प्यार को लेकर उसके मन में रंजिश पनप रही थी. घर पहुंचते ही आरोपी ने नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
ये खबर भी पढ़े : उज्जैन पहुंचकर लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने किए भगवान महाकालेश्वर के दर्शनहमले के बाद किसी तरह घायल नाबालिग जान बचाने के लिए घर की छत पर पहुंची. लेकिन आरोपी उसका पीछा करता रहा. छत पर पहुंचते ही आरोपी ने उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर उसे छत से लटका दिया और फिर कुछ देर में उसे छत से नीचे फेंक दिया. इस वारदात का वीडियो भी सामने आया है.
वारदात के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने तुरंत घायल हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया.
इस क्रूरता ने पूरे इलाके को दहला दिया. घटना की खबर मिली तो ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की. चक्का जाम करीब 5 घंटे तक चला, जिससे इलाके में यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा.
स्थिति बिगड़ती देख प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया. काफी समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए.
पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी धर्मेंद्र परिहार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल उसके कुछ साथियों और परिजनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उनकी तलाश जारी है.
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
