अमेठी में ढही कच्ची दीवार , मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जामो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर घर की कच्ची दीवार गिरने से सो रहे मां-बेटी की मौत हो गई है,जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जामो थाना क्षेत्र अंतर्गत पूरे परमेश्वरी मजरे घाटमपुर गांव के रहने वाले ओम प्रकाश का परिवार शुक्रवार की शाम को प्रतिदिन की भांति भोजन कर अपने-अपने जगह पर सोने चला गया।

जब परिवार गहरी नींद में सो रहा था तभी करीब 3:30 बजे घर की कच्ची जर्जर दीवार अचानक भर—भराकर गिर पड़ी। वहीं पर सो रही ओमप्रकाश की पत्नी कमलेश कुमारी सहित उनके दो बच्चे दीवाल की चपेट में आ गए।

सुबह-सुबह रैट स्नेक के जोड़े का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया ये खबर भी पढ़े : सुबह-सुबह रैट स्नेक के जोड़े का सफल रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया

दीवाल गिरने की तेज आवाज सुनकर घर वाले सहित आसपास के लोग दौड़े। मिट्टी हटाकर किसी तरह से तीनों लोगों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामो ले जाया गया।

महायोगी के जन्मोत्सव पर तपसी धाम में उमड़ी आस्था ये खबर भी पढ़े : महायोगी के जन्मोत्सव पर तपसी धाम में उमड़ी आस्था

जहां पर डॉक्टरों ने कमलेश कुमारी (32) पत्नी ओमप्रकाश और आँशी (7) पुत्री ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल बेटा दीपांशु को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। एक साथ मां बेटी की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। छोटे-छोटे बच्चों के सर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया।

इस घटना के संबंध में जामो थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंच गई। मृतक मां बेटी की लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ     ये खबर भी पढ़े : बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ    

मृतक कमलेश कुमारी के पांच बच्चे हैं। जिसमें दीपक(12) शिवानी(10) दीपांशु (9), दीपांशी (4) के साथ ही साथ मृतक आंशी (7) भी शामिल है। राजस्व विभाग को सूचित कर दिया गया है, जल्दी ही प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच जाएगी।

471c8933014f2c88da7e41b22adb919e_807946598

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सेब बागीचों में छिपी अफीम खेती का खुलासा, एनडीपीएस केस दर्ज

शिमला। शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती का एक और मामला पकड़ा है। इस...
हिमाचल 
सेब बागीचों में छिपी अफीम खेती का खुलासा, एनडीपीएस केस दर्ज

शाजापुर: ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी बस , चालक की मौत, 18 घायल

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर मजदूरों से भरी एक बस आगे चल...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
शाजापुर: ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी बस , चालक की मौत, 18 घायल

दुर्ग से वृंदावन जा रही बस हादसे का शिकार, 25 घायल, 11 की हालत गंभीर

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में शनिवार तड़के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर तीर्थयात्रियों से भरी बस...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
दुर्ग से वृंदावन जा रही बस हादसे का शिकार, 25 घायल, 11 की हालत गंभीर

दिल्ली अग्निकांड में 21 मौतों के बाद एक और गिरफ्तारी, जांच का बढ़ा दायरा

नई दिल्ली। दक्षिणी जिले के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में हुए भीषण अग्निकांड की जांच के दौरान दिल्ली...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
दिल्ली अग्निकांड में 21 मौतों के बाद एक और गिरफ्तारी, जांच का बढ़ा दायरा

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को मिली जंतर मंतर पर धरने की मंजूरी, जुटने लगे लोग

नई दिल्ली। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुँच गए हैं. सीजेपी की जंतर मंतर पर...
राष्ट्रीय 
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके को मिली जंतर मंतर पर धरने की मंजूरी, जुटने लगे लोग

उत्तर प्रदेश

अमेठी में ढही कच्ची दीवार , मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जामो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर घर की कच्ची दीवार गिरने से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में ढही कच्ची दीवार , मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत

यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, बारिश की राहत होगी खत्म, कई जिलों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आंधी, तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, बारिश की राहत होगी खत्म, कई जिलों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी ,थाने में करायी रिपोर्ट दर्ज

फिरोजाबाद, महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक एवं समाजसेवी डॉ राधेश्याम कुशवाह ने थाना उत्तर में शिकायत दर्ज...
उत्तर प्रदेश 
महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी ,थाने में करायी रिपोर्ट दर्ज

कानपुर: कोचिंग संचालक की हत्या का खुलासा, बुर्के ने खोली आरोपी दोस्त की पोल

कानपुर: यूपी के कानपुर में 31 मई की रात कोचिंग संचालक प्रकाश चंद्र गुप्ता की हत्या कर दी गई. पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: कोचिंग संचालक की हत्या का खुलासा, बुर्के ने खोली आरोपी दोस्त की पोल