शाजापुर: ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी बस , चालक की मौत, 18 घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर मजदूरों से भरी एक बस आगे चल रहे लकड़ी से लदे ट्रक से जा टकराई।

हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला, पुरुष और बच्चों समेत 18 यात्री घायल हो गए। घायलों में दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार हादसा सुनेरा थाना क्षेत्र में महाकाल ढाबे के पास शुक्रवार देर रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुआ। कमला की बस में करीब 50 से 60 मजदूर सवार थे, जो इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र में ईंट-भट्टों पर काम करने के बाद उत्तर प्रदेश के ललितपुर स्थित अपने गांव लौट रहे थे।

होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक ये खबर भी पढ़े : होटल नाज में देर रात लगी भड़की आग, लाखों का सामान जलकर खाक

इसी दौरान बस आगे चल रहे लकड़ी से भरे ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

चालक की मौके पर मौत, 18 घायल
हादसे में बस चालक मनोहर सिंह निवासी अशोकनगर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 18 मजदूर घायल हाे गए। सूचना मिलते ही सुनेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को डायल-112 और 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है। अस्पताल में भर्ती घायलों में दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी विशेष निगरानी की जा रही है।

लकड़ी से भरे ट्रक पर उठे सवाल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने लकड़ी से भरे ट्रक के परिवहन और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठाए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के दौरान सड़क पर बड़ी मात्रा में लकड़ी के गुटके बिखर गए थे।

स्थानीय लोगों का दावा है कि बाद में कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क पर बिखरी लकड़ी को समेटकर ले गए। इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच
जिला अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक डॉ. विनोद गुर्जर ने बताया कि सभी घायलों का उपचार जारी है, जबकि मृतक चालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

साथ ही फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश के लिए विशेष कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घायलाें के नाम
1. रूपेंद्र पुत्र भानु प्रताप सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी इंदौर

2. राजेश पुत्र हिम्मत सिंह, उम्र 47 वर्ष, निवासी अशोकनगर (कमला बस पर हेल्पर)

3. देवेंद्र, उम्र 30 वर्ष, निवासी ललितपुर

4. अर्चना पत्नी देवेंद्र, उम्र 25 वर्ष, (गर्भवती), निवासी ललितपुर

5. आशा पत्नी धर्मेंद्र, उम्र 25 वर्ष, (गर्भवती), निवासी ललितपुर

6. धर्मेंद्र पुत्र भरत, उम्र 30 वर्ष, निवासी ललितपुर

7. किशन पुत्र सन्नू, उम्र 30 वर्ष, निवासी ललितपुर

8. सूत्वती पत्नी किशन, उम्र 28 वर्ष, निवासी ललितपुर

9. प्रेमबाई पत्नी गुलाब, उम्र 50 वर्ष, निवासी ललितपुर

10. पालक पुत्र धर्मेंद्र, उम्र 7 वर्ष, निवासी ललितपुर

11. माधुरी पुत्री धर्मेंद्र, उम्र 5 वर्ष, निवासी ललितपुर

12. रामगोपाल पुत्र जयराम, उम्र 22 वर्ष, निवासी ललितपुर

13. प्रदीप पुत्र हरिप्रसाद, उम्र 8 वर्ष, निवासी ललितपुर

14. अंगूरी पत्नी हरिराम, उम्र 25 वर्ष, निवासी ललितपुर

15. हरिराम पुत्र बाबूलाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी ललितपुर

16. मिथुन पुत्र नाबू, उम्र 35 वर्ष, निवासी बड़ोदिया, गुना

17. मीना पत्नी हरिलाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी मोहनपुर, टीकमगढ़

18. रमाशंकर पुत्र कमलेश, उम्र 16 वर्ष, निवासी ललितपुर

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

यूपी में 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 17 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

यूपी-दिल्ली समेत छह राज्यों में बढ़ा स्वाइन फ्लू का कहर

उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत छह राज्य स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 वायरस की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब...
राष्ट्रीय 
यूपी-दिल्ली समेत छह राज्यों में बढ़ा स्वाइन फ्लू का कहर

सावन में झूले पर विराजे रामलला, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने जारी की मनमोहक तस्वीरें

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह से मनमोहक तस्वीरें जारी की हैं,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में झूले पर विराजे रामलला, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने जारी की मनमोहक तस्वीरें

रक्षाबंधन बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के संकल्प का पर्व: योगी

कहा- यह पर्व स्नेह, विश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के संकल्प का पर्व: योगी

उत्तर प्रदेश