डीपीएल: यश के अर्धशतक व परीक्षित के तीन विकेट से नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की शानदार जीत

नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 39 रन से हराया, यश भाटिया ने खेली 53 रन की पारी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। यश भाटिया के शानदार अर्धशतक और परीक्षित सहरावत की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने रविवार देर रात दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 39 रन से हरा दिया।

अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नॉर्थ दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए, जिसके जवाब में आउटर दिल्ली की टीम सात विकेट पर 127 रन ही बना सकी।नॉर्थ दिल्ली की ओर से यश भाटिया ने 38 गेंदों पर 53 रन की शानदार पारी खेली और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद कौशल सुमन ने 26 गेंदों पर 33 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया।

गॉल  में शानदार अंदाज में हुआ भारतीय प्लेयर्स का स्वागत ये खबर भी पढ़े : गॉल  में शानदार अंदाज में हुआ भारतीय प्लेयर्स का स्वागत

परीक्षित सहरावत की घातक गेंदबाजी

167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आउटर दिल्ली वॉरियर्स की शुरुआत खराब रही। नौवें ओवर तक टीम 47 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद हर्ष त्यागी ने आक्रामक अर्धशतक लगाकर टीम की उम्मीदें जगाईं, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से वॉरियर्स की पारी संभल नहीं सकी।

नॉर्थ दिल्ली के परीक्षित सहरावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 10 रन देकर तीन विकेट लिए और एक मेडन ओवर भी डाला। उनकी गेंदबाजी ने आउटर दिल्ली के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।आखिरकार आउटर दिल्ली वॉरियर्स 20 ओवर में सात विकेट पर 127 रन ही बना सकी और 39 रन से मुकाबला हार गई।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मोहन यादव आज करेंगे समृद्ध मध्य प्रदेश कॉन्क्लेव का शुभारंभ

भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (एआईजीजीपीए) द्वारा “"कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीटयूशनस फॉर समृद्ध मध्य...
मध्य प्रदेश 
मोहन यादव आज करेंगे समृद्ध मध्य प्रदेश कॉन्क्लेव का शुभारंभ

सांची उप डाकघर का आज होगा वर्चुअल लोकार्पण, आधुनिक सुविधाएं

रायसेन। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया साेमवार काे मध्य...
मध्य प्रदेश 
सांची उप डाकघर का आज होगा वर्चुअल लोकार्पण, आधुनिक सुविधाएं

गिनी में लैंडफिल हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हुई, 22 घायल

कोनाक्री। गिनी की राजधानी कोनाक्री में भारी बारिश के बाद एक कचरा डंपिंग साइट का विशाल ढेर ढह गया। हादसे...
अंतर्राष्ट्रीय 
गिनी में लैंडफिल हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हुई, 22 घायल

हिमंत सरमा ने अमित शाह से की मुलाकात, बाढ़ पर चर्चा

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से...
राष्ट्रीय 
हिमंत सरमा ने अमित शाह से की मुलाकात, बाढ़ पर चर्चा

उत्तर प्रदेश

यूपी में 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 17 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

सावन में झूले पर विराजे रामलला, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने जारी की मनमोहक तस्वीरें

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह से मनमोहक तस्वीरें जारी की हैं,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में झूले पर विराजे रामलला, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने जारी की मनमोहक तस्वीरें

रक्षाबंधन बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के संकल्प का पर्व: योगी

कहा- यह पर्व स्नेह, विश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के संकल्प का पर्व: योगी