अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर गडकरी और सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नेताओं ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री के योगदान को किया याद, कहा- राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सदैव प्रेरणादायक रहेगी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और 'पद्म विभूषण' अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पोस्ट किया, "देश की उन्नति व जनसेवा को समर्पित अरुण जी का जीवन सदैव ही हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत बना रहेगा।"

केंद्रीय विद्युत और आवास व शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने लिखा, "बहुमुखी प्रतिभा के धनी, ओजस्वी वक्ता व अद्वितीय कानूनविद्, भाजपा परिवार के आधारस्तम्भ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री और 'पद्म विभूषण' अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"

 पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप ये खबर भी पढ़े :  पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण में उनका योगदान व उनके प्रखर विचार सदैव अविस्मरणीय और प्रेरणादायक रहेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पोस्ट किया, "वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रखर विधिवेत्ता, पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और 'पद्म विभूषण' अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन। राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना, दूरदर्शी नेतृत्व, उत्कृष्ट संसदीय परंपराओं और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।"

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने पोस्ट किया, "भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पद्म विभूषण अरुण जेटली जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके प्रखर विचार, ओजस्वी वाणी एवं राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण भावी पीढ़ियों को सदैव देश भक्ति की प्रेरणा देते रहेंगे।"

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट किया, "विद्यार्थी परिषद से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत, आपातकाल के विरुद्ध संघर्ष, संगठन में दीर्घ साधना और संसद में प्रभावी भूमिका, अरुण जेटली का जीवन राष्ट्रनिष्ठ राजनीति की एक प्रेरक यात्रा रहा। वित्त मंत्री के रूप में देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाले अनेक महत्वपूर्ण सुधारों में उनका निर्णायक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।"

रेखा गुप्ता ने लिखा, "दिल्ली अरुण जेटली की कर्मभूमि रही। यहां के कार्यकर्ताओं और जनमानस से उनका आत्मीय संबंध आज भी अनेक स्मृतियों में जीवंत है। संगठन, सुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा।"

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पोस्ट किया, "देश के पूर्व वित्त, रक्षा व कानून मंत्री, प्रख्यात कानूनविद्, प्रखर वक्ता, सहज-सरल और मृदुभाषी नेता अरुण जेटली को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन और भावपूर्ण श्रद्धांजलि।"

भाजपा सांसद रवि किशन ने लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता "सुप्रसिद्ध विधिवेत्ता" ओजस्वी वक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन और विनम्र श्रद्धांजलि।"

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ईरान ने होर्मुज में जहाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर कार्रवाई

तेहरान। ईरान ने रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने होर्मुज में जहाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर कार्रवाई

सुलतानपुर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना अखण्डनगर क्षेत्रांतर्गत चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई...
उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

एमपी में फिर तेज बारिश का दौर, डिंडौरी-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून सिस्टम एक बार फिर सक्रिय है। मानसून ट्रफ, चक्रवाती परिसंचरण और निम्न दबाव क्षेत्र के...
मध्य प्रदेश 
एमपी में फिर तेज बारिश का दौर, डिंडौरी-बालाघाट में ऑरेंज अलर्ट

नागपुर में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

मुंबई। महाराष्ट्र नागपुर के गोधनी नगर पंचायत के फागुजी नगर स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में बीती रात करीब रिजर्व क्लोरीन...
राष्ट्रीय  महाराष्ट्र 
नागपुर में क्लोरीन गैस लीक, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

मोहन यादव आज करेंगे समृद्ध मध्य प्रदेश कॉन्क्लेव का शुभारंभ

भोपाल। अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान (एआईजीजीपीए) द्वारा “"कंट्रीब्यूशन ऑफ सेंट्रली फंडेड इंस्टीटयूशनस फॉर समृद्ध मध्य...
मध्य प्रदेश 
मोहन यादव आज करेंगे समृद्ध मध्य प्रदेश कॉन्क्लेव का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना अखण्डनगर क्षेत्रांतर्गत चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई...
उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

यूपी में 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 17 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

सावन में झूले पर विराजे रामलला, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने जारी की मनमोहक तस्वीरें

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह से मनमोहक तस्वीरें जारी की हैं,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सावन में झूले पर विराजे रामलला, अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने जारी की मनमोहक तस्वीरें