कानपुर: कोचिंग संचालक की हत्या का खुलासा, बुर्के ने खोली आरोपी दोस्त की पोल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर: यूपी के कानपुर में 31 मई की रात कोचिंग संचालक प्रकाश चंद्र गुप्ता की हत्या कर दी गई. पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, इसी बीच जांच के दौरान सीसीटीवी में बुर्का पहनकर जाती एक महिला की चाल पर पुलिस को शक हुआ.

इसके बाद पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू की तो जो सामने आया, वो हैरान कर देने वाला था पुलिस का कहना है कि मृतक का दोस्त ही हत्या का आरोपी निकला.

बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह, कार्यक्रम को किया संबोधित ये खबर भी पढ़े : बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह, कार्यक्रम को किया संबोधित

इन दोनों की दोस्ती 18 साल से थी. आरोपी खुद भी कोचिंग संचालक रह चुका है. उसने अपने दोस्त के गले में करीब 5 लाख की सोने की चेन देख ली थी, जिसको लेकर उसने वारदात को अंजाम दिया.

दरअसल, 31 मई को आईपीएल का फाइनल था. प्रकाश चंद्र गुप्ता क्रिकेट के शौकीन थे. वे कंप्यूटर कोचिंग चलाते थे. उन्होंने घर में कॉल कर दिया कि आज मैं घर नहीं आऊंगा, मैच देखकर कोचिंग में ही सो जाऊंगा. उनकी शादी नहीं हुई थी. जब सुबह हुई तो घरवालों ने कॉल किया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ.

इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कमरे में प्रकाश चंद्र का शव पड़ा था. सिर के पास से खून बह रहा था. उनके गले की चेन और ब्रेसलेट गायब था. यह सब देखकर परिजनों के होश उड़ गए. आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई.

जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस को पहले लगा कि शायद प्रकाश चंद्र को ब्लड प्रेशर की समस्या थी, हो सकता है कि वे मैच देखते समय गिर गए हों और इसी से चोट लगी हो.

कोचिंग में कोई नहीं था, इससे उनकी मौत हो गई हो, लेकिन शव के पास से ब्रेसलेट और चेन गायब थी, परिजनों ने जब इसकी जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस ने जांच शुरू की.

पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी खंगालने शुरू किए. कोचिंग के बाहर के सीसीटीवी देखे, लेकिन वहां कोई भी क्लू नहीं मिला. एक व्यक्ति पर परिजनों शक जताया तो पुलिस उससे पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं हाथ लगा.

इसके बाद पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल खुद सीसीटीवी चेक करने पहुंचे. पुलिस कमिश्नर को एक सीसीटीवी में घर के पास से बुर्का पहनकर जाती एक महिला दिखी. पुलिस ने उसको पहले भी देखा था, लेकिन पुलिस कमिश्नर का कहना है कि उन्हें उस महिला पर शक हुआ कि उसकी चाल महिलाओं जैसी नहीं लग रही थी.

इसके बाद उसके आने जाने का पूरा सीसीटीवी फॉलो किया गया. पुलिस 100 कैमरे खंगाल डाले और फाइनली सुराग मिल गया. बुर्का में दिखी महिला एक कार से निकलकर आई थी.

कार पहले एक युवक चला रहा था, लेकिन जो उससे बाहर निकला, वो बुर्के में था. पुलिस ने उसकी पहचान कराई तो पता चला कि वह मृतक प्रकाश चंद्र का दोस्त मोहित द्विवेदी था.

इसके बाद पुलिस ने मोहित द्विवेदी को पकड़कर पूछताछ की तो उसने पूरी हकीकत बयां कर दी. मोहित ने पुलिस को बताया कि उसने यूट्यूब देखकर इस हत्या की प्लानिंग की थी. अपने बचने का पूरा इंतजाम किया था.

पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल का कहना है कि खजुराहो में प्रकाश चंद्र के साथ मोहित घूमने गया था. वहां प्रकाश ने अपने गले में पहनी हुई 5 लाख की चेन मोहित को दिखाई थी. इधर मोहित की कोचिंग भी बंद हो गई थी.

उसे पैसों की जरूरत थी तो उसकी नजर प्रकाश की चेन पर थी. मैच के फाइनल वाले दिन उसने हत्या की साजिश रची. वह पहले एक बुर्का खरीदकर लाया और चप्पल भी खरीदी. इसके बाद वह अपनी कार में सवार हुआ और मौके पर पहुंचा. कार में बुर्का चेंज किया और हत्या करने पहुंच गया.

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों तथा विद्यालयों की मेस एवं कैंटीनों में अमानक खाद्य...
मध्य प्रदेश 
 खाद्य विभाग का विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापा, 1.35 लाख रुपये मूल्य का 208 किलो संदिग्ध घी जब्त

मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

नई दिल्ली। पिछले 25 दिनों से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका...
राष्ट्रीय 
मेदांता में वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, गेट पर ही धरने पर बैठे

25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

नई दिल्ली। सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा जंतर मंतर से हटाकर और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में शिफ्ट...
राष्ट्रीय 
25 दिनों में 11 किलो वजन घटा, पर सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो संदेश

झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़ागांव थाना क्षेत्र के बिरगुवां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में युवक की दर्दनाक मौत, फंदा टूटने से पेड़ से गिरकर गई जान

84 फीसदी प्लेसमेंट से महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक टेवा ने रचा नया कीर्तिमान

कौशाम्बी। जिले के महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय पॉलिटेक्निक, टेवा ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल...

बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान कार्यालय (एन.आई.सी.) बहराइच के नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:नवनिर्मित विडियो कांफ्रेंसिंग हॉल का डीएम अक्षय त्रिपाठी ने किया उद्घाटन

बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। भारत सरकार के सहयोग से खुरपका मुँहपका रोग नियन्त्रण (एफएमडीसीपी) कार्यक्रम अन्तर्गत जनपद बहराइच में 22 जुलाई से...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुरपका-मुँहपका निःशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू, डीएम व सीडीओ ने जागरूकता वाहनों को दिखायी हरी झण्डी