सेब बागीचों में छिपी अफीम खेती का खुलासा, एनडीपीएस केस दर्ज

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

शिमला। शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती का एक और मामला पकड़ा है। इस संबंध में थाना चौपाल में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चौपाल क्षेत्र के गांव क्यारी (थापल) निवासी लच्छम सिंह अपने सेब के बगीचे में अवैध रूप से अफीम के पौधे उगा रहा है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पटवारी और स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर संबंधित बगीचे का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस को सेब और लहसुन की फसल के बीच अफीम के कुल 163 पौधे लगे हुए मिले।

हिमाचल मंत्रिमंडल बैठक: मानसून सत्र की तारीखों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर ये खबर भी पढ़े : हिमाचल मंत्रिमंडल बैठक: मानसून सत्र की तारीखों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत 15 पौधों को नमूने के रूप में उखाड़कर सीलबंद किया। साथ ही नियंत्रण मिट्टी (कंट्रोल सॉयल) का नमूना भी लिया गया।

शेष 148 पौधों को एसडीपीओ चौपाल से पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद गवाहों की मौजूदगी में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि अफीम की खेती कब से की जा रही थी और इसके पीछे कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।

गौरतलब है कि इससे पहले शिमला जिले के ठियोग उपमंडल के जैश क्षेत्र में भी पुलिस ने सेब के बगीचे में अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश किया था।

उस मामले में पुलिस ने 1,155 अफीम के पौधे बरामद किए थे और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने सेब उत्पादक क्षेत्रों में अवैध अफीम खेती को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस का कहना है कि नशे और नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में हलिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बुधवार को पिकनिक के दौरान संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के रामबाग रेलवे ओवर ब्रिज पर बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

नॉलेज इकोनॉमी की महाशक्ति बनेगा भारत, राष्ट्रनिष्ठ व संस्कारित छात्रशक्ति गढ़ेगी अभाविप

- दशकभर से अग्रिम मोर्चे पर अभाविप, अब नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी- विद्यार्थी से विश्वगुरु तक का...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
नॉलेज इकोनॉमी की महाशक्ति बनेगा भारत, राष्ट्रनिष्ठ व संस्कारित छात्रशक्ति गढ़ेगी अभाविप

एनआरएलएम ने बदली रंजना की जिंदगी, सिलाई-पार्लर और खेती से बनीं आत्मनिर्भर

  प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और आर्थिक रूप *तरुणमित्र*...
एनआरएलएम ने बदली रंजना की जिंदगी, सिलाई-पार्लर और खेती से बनीं आत्मनिर्भर

सीएम मोहन यादव का आलीराजपुर दौरा आज, किसानों से संवाद और विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को आलीराजपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां "कृषक...
मध्य प्रदेश 
सीएम मोहन यादव का आलीराजपुर दौरा आज, किसानों से संवाद और विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में हलिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बुधवार को पिकनिक के दौरान संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के रामबाग रेलवे ओवर ब्रिज पर बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

नॉलेज इकोनॉमी की महाशक्ति बनेगा भारत, राष्ट्रनिष्ठ व संस्कारित छात्रशक्ति गढ़ेगी अभाविप

- दशकभर से अग्रिम मोर्चे पर अभाविप, अब नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी- विद्यार्थी से विश्वगुरु तक का...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
नॉलेज इकोनॉमी की महाशक्ति बनेगा भारत, राष्ट्रनिष्ठ व संस्कारित छात्रशक्ति गढ़ेगी अभाविप

सिरसागंज के वन्दना गार्डन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

फिरोजाबाद, सिरसागंज के वन्दना गार्डन पर भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया  भाजपासिरसागंज...
उत्तर प्रदेश 
सिरसागंज के वन्दना गार्डन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न