ग्रामीणों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर टौंस नदी पर तत्काल नाव की व्यवस्था, आवागमन हुआ सुगम

नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण आवागमन के लिए प्रयुक्त लकड़ी का पुल जलमग्न हो गया

Published By pavan saraswat
On
pavan saraswat Picture

पुल के डूब जाने से स्कूली बच्चों, किसानों एवं ग्रामीणों को दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए लगभग 5 से 6 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी

अम्बेडकरनगर, 23 जुलाई 2026। जनपद की तहसील जलालपुर के विकास खंड भियांव अंतर्गत टौंस नदी के किनारे स्थित ग्राम सभा लखमीपुर पुरवा कर्मुल्लाहपुर में नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण आवागमन के लिए प्रयुक्त लकड़ी का पुल जलमग्न हो गया, जिससे ग्रामीणों का आवागमन तरह बाधित हो गया। पुल के डूब जाने से स्कूली बच्चों, किसानों एवं ग्रामीणों को दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए लगभग 5 से 6 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी।
      ग्रामीणों द्वारा नाव की व्यवस्था कराए जाने की मांग किए जाने पर मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसील टांडा से नाव उपलब्ध कराकर आज ग्राम सभा लखमीपुर पुरवा कर्मुल्लाहपुर में स्थापित करा दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक  रंजीत सिंह बताया कि नाव की व्यवस्था होने से ग्रामीणों का आवागमन पुनः सुचारु हो गया है। अब स्कूली बच्चों सहित स्थानीय नागरिकों को नदी पार करने में सुविधा मिलेगी तथा दैनिक आवश्यक कार्यों के लिए अनावश्यक अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
      जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि क्षेत्र की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए तथा बरसात के दौरान जनसामान्य की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं, जिससे किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न होने पाए। प्रशासन द्वारा की गई इस त्वरित कार्यवाही पर ग्राम वासियों द्वारा प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
        इस अवसर पर संबंधित लेखपाल एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

pavan saraswat Picture

क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

बेमेतरा में आज रोजगार का सुनहरा मौका: 300 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

बेमेतरा। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए आज रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। जिला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में...
छत्तीसगढ़ 
बेमेतरा में आज रोजगार का सुनहरा मौका: 300 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

करौली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

करौली। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर बुधवार रात मैगजीन के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की...
राजस्थान 
करौली में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

राजस्थान में मानसून का कहर: ब्यावर में 9 इंच रिकॉर्ड बारिश, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

जयपुर, 23 जुलाई (हि.स.)। राजस्थान में बुधवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहा और इस सीजन की सबसे भारी बारिश...
राजस्थान 
राजस्थान में मानसून का कहर: ब्यावर में 9 इंच रिकॉर्ड बारिश, 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

नेपाल में विश्वविद्यालयों में 10% अनिवार्य छात्रवृत्ति लागू, 72 हजार से अधिक छात्रों को मिलेगा लाभ

काठमांडू। नेपाल सरकार ने विश्वविद्यालय स्तर की 10 प्रतिशत अनिवार्य छात्रवृत्ति व्यवस्था को इसी शैक्षणिक सत्र से पूरी तरह लागू...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल में विश्वविद्यालयों में 10% अनिवार्य छात्रवृत्ति लागू, 72 हजार से अधिक छात्रों को मिलेगा लाभ

मीरजापुर में पिकनिक के दौरान व्यक्ति की संदिग्ध मौत, सड़क किनारे मिला शव

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में हलिया थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की बुधवार को पिकनिक के दौरान संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 

प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन थाना क्षेत्र के रामबाग रेलवे ओवर ब्रिज पर बुधवार देर रात...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

नॉलेज इकोनॉमी की महाशक्ति बनेगा भारत, राष्ट्रनिष्ठ व संस्कारित छात्रशक्ति गढ़ेगी अभाविप

- दशकभर से अग्रिम मोर्चे पर अभाविप, अब नए संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी- विद्यार्थी से विश्वगुरु तक का...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
नॉलेज इकोनॉमी की महाशक्ति बनेगा भारत, राष्ट्रनिष्ठ व संस्कारित छात्रशक्ति गढ़ेगी अभाविप

सिरसागंज के वन्दना गार्डन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न

फिरोजाबाद, सिरसागंज के वन्दना गार्डन पर भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया  भाजपासिरसागंज...
उत्तर प्रदेश 
सिरसागंज के वन्दना गार्डन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन सम्पन्न