रायपुर: फांसी के फंदे पर लटका मिला प्रधान आरक्षक शीतल यादव का शव, जांच जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर।खैरागढ़ जिले के छुईखदान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव का शव शनिवार तड़के खैरागढ़ शहर के दाऊचौरा स्थित निवास में फांसी के फंदे पर लटका मिला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है।

खैरागढ़ पुलिस ने जानकारी दी है कि शुक्रवार रात परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे, जबकि वे घर के हॉल में थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे उनकी पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने शीतल यादव को गमछे के सहारे फंदे से लटका देखा।

दुबई से संचालित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, सोनू फतनानी सहित तीन आरोपित गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : दुबई से संचालित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, सोनू फतनानी सहित तीन आरोपित गिरफ्तार

यह दृश्य देखकर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही खैरागढ़ पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की।

 घर के सामने नशा करने से रोकने पर चाकूबाजी, तीन घायल, आराेपित पिता-पुत्र गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :  घर के सामने नशा करने से रोकने पर चाकूबाजी, तीन घायल, आराेपित पिता-पुत्र गिरफ्तार

दुर्ग से फोरेंसिक टीम बुलाई गई है, जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद होने की जानकारी नहीं मिली है।

 रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव आज से ये खबर भी पढ़े :  रायपुर के कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव आज से

ऐसे में आत्महत्या के पीछे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस परिजनों, सहकर्मियों और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

भुवनेश्वर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस परदी शुभकामनाएं

भुवनेश्वर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर...
राष्ट्रीय  राज्य 
भुवनेश्वर: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस परदी शुभकामनाएं

मौसम साफ होने और तेज धूप से हिमाचल में फिर बढ़ने लगी तपिश

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों तक हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन...
हिमाचल 
मौसम साफ होने और तेज धूप से हिमाचल में फिर बढ़ने लगी तपिश

नई दिल्ली-कटरा ट्रेन के स्लीपर कोच का शौचालय धमाके के साथ टूटा

चंडीगढ़ । पंजाब के लुधियाना में शनिवार सुबह रेलवे स्टेशन पर खड़ी कटरा स्पेशल ट्रेन में जोरदार धमाके साथ दो...
पंजाब 
नई दिल्ली-कटरा ट्रेन के स्लीपर कोच का शौचालय धमाके के साथ टूटा

उत्तर प्रदेश

बहराइच:संजय सेतु मरम्मत के बाद लगभग पुनः तैयार,आज भेजी जाएगी अंतिम रिपोर्ट, सोमवार को हो सकता है चालू

रेजिडेंट इंजीनियर द्वारा काम की जांच के बाद प्रोजेक्ट मैनेजर और बहराइच जिलाधिकारी को भेजी जाएगी रिपोर्ट  अधिकारियों से हरी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:संजय सेतु मरम्मत के बाद लगभग पुनः तैयार,आज भेजी जाएगी अंतिम रिपोर्ट, सोमवार को हो सकता है चालू

अमेठी में ढही कच्ची दीवार , मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जामो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर घर की कच्ची दीवार गिरने से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में ढही कच्ची दीवार , मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत