यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, बारिश की राहत होगी खत्म, कई जिलों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आंधी, तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब यह राहत ज्यादा दिनों तक टिकती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि रविवार से प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान तेजी से बढ़ना शुरू हो जाएगा। आने वाले दिनों में दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लू चलने की संभावना जताई गई है, जबकि कुछ जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रही। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलीं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह राहत अस्थायी है और अगले कुछ दिनों में गर्मी फिर से अपने तेवर दिखा सकती है।

मौसम : उप्र के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मौसम : उप्र के कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार शनिवार को भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश की गतिविधियां कमजोर पड़ने की संभावना है, जबकि उत्तरी जिलों में मौसम का असर कुछ हद तक बना रह सकता है।

बलरामपुर अस्पताल : सीएम के जन्मदिन पर पौधारोपण, बांटे फल  ये खबर भी पढ़े : बलरामपुर अस्पताल : सीएम के जन्मदिन पर पौधारोपण, बांटे फल

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार से तापमान में लगातार वृद्धि शुरू होगी। अगले चार से पांच दिनों के दौरान दक्षिणी उत्तर प्रदेश में गर्म हवाओं और लू का असर दिखाई देने लगेगा। इसके बाद यह प्रभाव धीरे-धीरे प्रदेश के अन्य हिस्सों तक भी फैल सकता है।

डीएम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किया वृक्षारोपण ये खबर भी पढ़े : डीएम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किया वृक्षारोपण

शुक्रवार को वाराणसी प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा कानपुर में 42 डिग्री, प्रयागराज में 41.8 डिग्री, फतेहपुर में 41.6 डिग्री और बांदा में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वाराणसी में रात का तापमान भी सामान्य से अधिक दर्ज किया गया, जिससे लोगों को रात में भी गर्मी का एहसास हुआ।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है और कुछ क्षेत्रों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार भी पहुंच सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बनी चक्रवाती हवाओं की स्थिति के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि फिलहाल किसी बड़े बारिश तंत्र के सक्रिय होने के संकेत नहीं हैं।

तेजी से बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ने की पूरी संभावना है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जंतर-मंतर पर CJP का शक्ति प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से की शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बैनर तले आयोजित प्रदर्शन...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
जंतर-मंतर पर CJP का शक्ति प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने समर्थकों से की शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील

अमेठी में ढही कच्ची दीवार , मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जामो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर घर की कच्ची दीवार गिरने से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में ढही कच्ची दीवार , मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आठ जून से पश्चिमी राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी

जयपुर। प्रदेश के कई जिलों में हुई तेज आंधी और बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। चार जून...
राजस्थान 
बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आठ जून से पश्चिमी राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी

सीवान में फिर गला रेतकर हत्या, एक सप्ताह में दूसरी वारदात से फैली दहशत

सीवान। जिले के सिसवन थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। हरिहर छपरा हत्याकांड की...
राज्य  बिहार 
सीवान में फिर गला रेतकर हत्या, एक सप्ताह में दूसरी वारदात से फैली दहशत

सुरक्षा कटौती के विरोध में लालू-राबड़ी का बड़ा कदम, जवानों को लौटाया वापस

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव तथा उनकी पत्नी और बिहार विधान...
राष्ट्रीय  बिहार 
सुरक्षा कटौती के विरोध में लालू-राबड़ी का बड़ा कदम, जवानों को लौटाया वापस

उत्तर प्रदेश

अमेठी में ढही कच्ची दीवार , मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जामो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की भोर घर की कच्ची दीवार गिरने से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में ढही कच्ची दीवार , मलबे में दबकर मां-बेटी की दर्दनाक मौत

यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, बारिश की राहत होगी खत्म, कई जिलों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से आंधी, तेज हवाओं और हल्की बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, बारिश की राहत होगी खत्म, कई जिलों में 45 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी ,थाने में करायी रिपोर्ट दर्ज

फिरोजाबाद, महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक एवं समाजसेवी डॉ राधेश्याम कुशवाह ने थाना उत्तर में शिकायत दर्ज...
उत्तर प्रदेश 
महात्मा ज्योतिवा राव फुले सेवा समिति के संयोजक को मिली जान से मारने की धमकी ,थाने में करायी रिपोर्ट दर्ज

कानपुर: कोचिंग संचालक की हत्या का खुलासा, बुर्के ने खोली आरोपी दोस्त की पोल

कानपुर: यूपी के कानपुर में 31 मई की रात कोचिंग संचालक प्रकाश चंद्र गुप्ता की हत्या कर दी गई. पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
कानपुर: कोचिंग संचालक की हत्या का खुलासा, बुर्के ने खोली आरोपी दोस्त की पोल