सीवान में फिर गला रेतकर हत्या, एक सप्ताह में दूसरी वारदात से फैली दहशत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीवान। जिले के सिसवन थाना क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। हरिहर छपरा हत्याकांड की जांच पूरी भी नहीं हो पाई थी कि अपराधियों ने एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

शुक्रवार की देर रात सईपुर गांव में एक अधेड़ की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। लगातार दूसरी वारदात के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी 48 वर्षीय सोहन राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह कई वर्षों से अपने ससुराल सईपुर में रह रहा था।

शुक्रवार की रात वह अपने परिवार के साथ फूसनुमा मकान में सोया हुआ था। इसी दौरान देर रात अज्ञात हमलावर घर में घुस गए और सोए अवस्था में उस पर धारदार हथियार से हमला कर गला रेत दिया।

परिजनों के अनुसार, हमले के दौरान शोर सुनकर मृतक की पत्नी की नींद खुली। उसने चिल्लाकर लोगों को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो सोहन राम की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही सिसवन थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

 बंद कमरे में मिला छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियो में शव, इलाके में फैली सनसनी ये खबर भी पढ़े :  बंद कमरे में मिला छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियो में शव, इलाके में फैली सनसनी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक जांच करते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस अधिकारियों ने मामले के त्वरित उद्भेदन तथा अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। हालांकि घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

लगातार दूसरी हत्या से उठे कानून-व्यवस्था पर सवाल
गौरतलब है कि महज चार दिन पहले हरिहर छपरा गांव में भी अपराधियों ने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी थी।

उस हत्याकांड का खुलासा अभी पूरी तरह हुआ भी नहीं था कि अपराधियों ने एक बार फिर उसी थाना क्षेत्र में लगभग उसी तरीके से दूसरी हत्या कर दी।

लगातार दो जघन्य हत्याओं ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

एक ही सप्ताह में दो गला रेतकर हत्याओं ने सिसवन क्षेत्र को दहला दिया है, जबकि पुलिस के सामने अब अपराधियों तक पहुंचने और लोगों का भरोसा कायम रखने की बड़ी चुनौती है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अजमेर। नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं...
राजस्थान 
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ