डीएम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किया वृक्षारोपण
संत कबीर नगर,।* विश्व पर्यावरण दिवस-05 जून के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर जिलाधिकारी ने वृक्षारोपड़ करते हुए जनपदवासियों से अधिक से अधिक वृक्षों को रोपित करने की अपील करते हुए कहा की पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ-साथ स्वस्थ रहने के लिए हमारे जीवन में वृक्षों का अमूल्य योगदान है। जीवन को सुरक्षित रखने के लिए हम सब अधिक से अधिक पेड़ लगाये और उसकी देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि जनपद में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं स्वच्छ व समृद्ध पर्यावरण को बढ़ावा देने हेतु इस वर्ष की थीम *एक पेड़ मां के नाम* पर सभी वृक्षारोपण करें और अन्य लोगों को भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु जागरूक करें तथा पर्यावरण के महत्व को भी बताएं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
