हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ पर आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं सतत विकास को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एयरपोर्ट परिसर में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया, जिसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अधिक हरित क्षेत्र विकसित करने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने का संकल्प लिया। साथ ही, यात्रियों एवं स्टाफ के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन कराया गया।

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा ये खबर भी पढ़े : यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

लखनऊ एयरपोर्ट सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस दिशा में किए जा रहे प्रमुख प्रयास निम्नलिखित हैं:
1. एयरपोर्ट परिसर में कुल 4,452 पौधे/वृक्ष लगाए गए हैं तथा लगभग 13.2 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित और सुव्यवस्थित हरित उद्यान (हॉर्टिकल्चर एरिया) का रखरखाव किया जा रहा है।
2. सौर ऊर्जा संरक्षण के अंतर्गत सोलर आधारित सिंचाई पंपों का उपयोग किया जा रहा है।
3. हॉर्टिकल्चर अपशिष्ट (वेस्ट)का 100% पुनर्चक्रण किया जा रहा है, जिसे बायोगैस में परिवर्तित कर ऊर्जा उत्पादन हेतु उपयोग किया जाता है। इस प्रक्रिया से उत्पन्न अवशेष का उपयोग खाद (मैन्योर) के रूप में बागवानी में किया जाता है।
5. टर्मिनल भवन में वाइड ग्लास फसाड्स का उपयोग किया गया है, जिससे प्राकृतिक सूर्य प्रकाश का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित होता है।
6. ऊर्जा बचत के लिए पारंपरिक रोशनी को एलईडी लाइटिंग से प्रतिस्थापित किया गया है।
7. एयरपोर्ट पर 1950 KLD क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एस.टी.पी) स्थापित है, जो जल पुनर्चक्रण सुनिश्चित करता है।
8. टर्मिनल एवं कार्यालयों में सेंसर आधारित लाइटिंग सिस्टम स्थापित किया गया है, जिससे ऊर्जा की बचत होती है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

चीनी का तय सीमा से अधिक स्टॉक मिला तो होगी कार्रवाई : डीएम

मीरजापुर।जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से चीनी के स्टॉक को लेकर जारी...
उत्तर प्रदेश 
चीनी का तय सीमा से अधिक स्टॉक मिला तो होगी कार्रवाई : डीएम

राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में मानसून की गतिविधियां अब कमजोर पड़ने लगी हैं। सोमवार सुबह अलवर में मौसम ने करवट ली और...
राजस्थान 
राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

हिसार: कहासुनी के बाद युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या....

हिसार। शहर के कैमरी रोड पुल के पास शराब ठेके के नजदीक रविवार देर रात मामूली कहासुनी खूनी वारदात में...
हरियाणा 
हिसार: कहासुनी के बाद युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या....

ईरान ने होर्मुज में जहाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर कार्रवाई

तेहरान। ईरान ने रणनीतिक रूप से बेहद अहम होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों को लेकर सख्त रुख अपनाया है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने होर्मुज में जहाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर कार्रवाई

सुलतानपुर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना अखण्डनगर क्षेत्रांतर्गत चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई...
उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

उत्तर प्रदेश

चीनी का तय सीमा से अधिक स्टॉक मिला तो होगी कार्रवाई : डीएम

मीरजापुर।जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से चीनी के स्टॉक को लेकर जारी...
उत्तर प्रदेश 
चीनी का तय सीमा से अधिक स्टॉक मिला तो होगी कार्रवाई : डीएम

सुलतानपुर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना अखण्डनगर क्षेत्रांतर्गत चेकिंग के दौरान स्थानीय पुलिस एवं बदमाशों के बीच हुई...
उत्तर प्रदेश 
सुलतानपुर में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

यूपी में 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात 17 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इस प्रशासनिक फेरबदल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 17 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली, मुरादाबाद-अलीगढ़ को मिले नए मंडलायुक्त