राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून, 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट

रिमझिम बारिश का दौर जारी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मानसून की गतिविधियां अब कमजोर पड़ने लगी हैं। सोमवार सुबह अलवर में मौसम ने करवट ली और सुबह से शहर सहित आसपास के इलाकों में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा।

तुलेड़ा गांव सहित कई क्षेत्रों में घने बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में मानसून सक्रिय, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में मानसून सक्रिय, 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

वहीं 26-27 अगस्त से राज्य में मानसून के और कमजोर पड़ने की संभावना जताई गई है। इसके चलते पश्चिमी राजस्थान के साथ पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में भी मौसम शुष्क रह सकता है।

इससे पहले पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, धौलपुर और करौली जिलों में शनिवार देर शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार दोपहर तक जारी रहा। अलवर के लक्ष्मणगढ़ में सबसे अधिक 75 मिलीमीटर यानी करीब 3 इंच बारिश हुई।

अलवर के कठूमर में 57, रैणी में 45 और राजगढ़ में 39 मिलीमीटर बारिश हुई। भरतपुर के बरैठा में 46, नदबई में 33 और रूपवास में 25 मिलीमीटर बारिश हुई। धौलपुर के सरमथुरा में 23 मिलीमीटर बारिश हुई।

धौलपुर के बसेड़ी में बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। हालांकि बारिश से किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। रविवार को धौलपुर के राजाखेड़ा और सैंपऊ में 6-6, बसेड़ी में 4 तथा बसई नवाब क्षेत्र में 16 मिलीमीटर बारिश हुई। करौली के कुडगांव और सपोटरा में भी हल्की बारिश हुई।

राजस्थान में मानसून कमजोर होने के बावजूद तापमान का मिजाज अलग-अलग बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान में दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान फिलहाल नियंत्रित है। जैसलमेर, बाड़मेर और जोधपुर जैसे पश्चिमी जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह रहा है।

इसके उलट पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में गर्मी अधिक महसूस की जा रही है। जयपुर, पिलानी, सीकर, टोंक, झुंझुनूं और फतेहपुर में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक मापा गया।

रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक 38.7 डिग्री सेल्सियस तापमान श्रीगंगानगर में रिकॉर्ड हुआ, जबकि जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार वर्तमान में राज्य के अधिकांश हिस्सों में दक्षिण-पश्चिमी शुष्क हवाओं का प्रभाव है।

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। सीमावर्ती इलाकों में इस दौरान तापमान बढ़ सकता है और कुछ शहरों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में भी अगले एक सप्ताह कमजोर मानसूनी परिस्थितियां रहने का अनुमान है।

हालांकि कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ जिलों में 25 से 27 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अलवर में 28 अगस्त तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में मानसून की सक्रियता घटने लगी है। अगले कुछ दिनों में पूर्वी राजस्थान के चुनिंदा जिलों में हल्की बारिश राहत दे सकती है, लेकिन 26-27 अगस्त के बाद बारिश का दायरा कम होने तथा कई इलाकों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

UP Elections 2027: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन नहीं हुआ तो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल...
उत्तर प्रदेश 
UP Elections 2027: मुस्लिम प्रभावी सीटों पर ओवैसी का फोकस, गठबंधन नहीं हुआ तो

खान सर पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘जान को खतरा’

पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत देकर युवती ने लगाया धमकी देने का आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
राज्य  उत्तर प्रदेश  बिहार 
खान सर पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘जान को खतरा’

झांसी में बारिश बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र की घनी आबादी की चूड़ी वाली गली में सोमवार तड़के...
उत्तर प्रदेश 
झांसी में बारिश बनी आफत, मकान गिरने से महिला की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की नई सैन्य तैनाती पर नजर

सियोल। दक्षिण कोरियाई सेना के अनुसार, रूस में उत्तर कोरियाई सैनिकों की तत्काल नई तैनाती के कोई संकेत नहीं मिले...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तर कोरिया की नई सैन्य तैनाती पर नजर

औरैया में पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची, समय पर उपचार

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में कोतवाली औरैया क्षेत्र के ग्राम गाजीपुर में आत्महत्या के प्रयास की सूचना पर...