विश्व पर्यावरण दिवस पर मखदुमपुर वन ब्लॉक में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने किया पौधरोपण

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

उन्नाव। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखंड नवाबगंज स्थित मखदुमपुर वन ब्लॉक में वृहद वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी घनश्याम मीना, विधायक मोहान बृजेश रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह तथा पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत पूजन-अर्चन एवं मंत्रोच्चार के साथ हुआ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना, विधायक बृजेश रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कर हरित पर्यावरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कृति राज, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अमिताभ यादव, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला विकास अधिकारी देव चतुर्वेदी समेत अनेक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण किया।
पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक का कर्तव्य : जिलाधिकारी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने सभी जनपदवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक महत्वपूर्ण उसका संरक्षण करना है।
जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों के सुखद एवं स्वस्थ भविष्य के लिए वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना होगा। उन्होंने जल संरक्षण और अधिकाधिक वृक्षारोपण पर विशेष बल देते हुए कहा कि यदि आज हम पर्यावरण के प्रति सजग नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
अधिकाधिक वृक्षारोपण के लिए किया प्रेरित
विधायक बृजेश रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने भी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता कर पौधरोपण करने का आह्वान किया।
जनपद में 57 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
प्रभारी जिला वन अधिकारी संदीप ने बताया कि जनपद उन्नाव में विभिन्न विभागों के सहयोग से 57 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि प्रदेश स्तर पर 5 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 1000 पौधे रोपित किए जाने की योजना है।
रुद्राक्ष से लेकर बरगद तक लगाए गए पौधे
वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रुद्राक्ष, सिंदूर, लाल चंदन, शमी, जामुन, पीपल, बरगद सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश देते हुए सभी उपस्थित लोगों ने वृक्षों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे अधिकारी व नागरिक
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रज्ञा पांडेय, उपनिदेशक कृषि, जिला आबकारी अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

वृक्ष धरा का श्रृंगार, स्वस्थ पर्यावरण के लिए वृक्षारोपण अनिवार्य : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का परम कर्तव्य है। यदि पर्यावरण पर संकट आता है तो उसका प्रभाव पूरी पृथ्वी पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के इस महान अभियान में प्रत्येक नागरिक सहभागी बने और संकल्प लेकर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाए। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल पौधरोपण नहीं, बल्कि प्रकृति और अपने प्रियजनों के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का प्रतीक है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

‘कॉकरोच जनता पार्टी से मेरा कोई लेना-देना नहीं’, CockroachDB कर्मचारी ने कहा

नई दिल्ली। मेरा 'कॉकरोच जनता पार्टी' से कोई लेनादेना नहीं है। यह कहना है अंकुर रैना का, जो टेक कंपनी...
टेक-मित्र 
‘कॉकरोच जनता पार्टी से मेरा कोई लेना-देना नहीं’, CockroachDB कर्मचारी ने कहा

मौसम 26 जुलाई: 12 घंटे के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। कल का मौसम 26 जुलाई: देश में मानसून का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग...
राष्ट्रीय 
मौसम 26 जुलाई: 12 घंटे के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

इतिहास के पन्नों में 27 जुलाई : विश्व निशानेबाजी में भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

नई दिल्ली। 27 जुलाई भारतीय खेल इतिहास में निशानेबाजी के क्षेत्र की एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
इतिहास के पन्नों में 27 जुलाई : विश्व निशानेबाजी में भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

आज का राशिफल : 26 जुलाई, ये जातक आज अकेला महसूस करेंगे

मेष- पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 26 जुलाई, ये जातक आज अकेला महसूस करेंगे

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ