‘कॉकरोच जनता पार्टी से मेरा कोई लेना-देना नहीं’, CockroachDB कर्मचारी ने कहा

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। मेरा 'कॉकरोच जनता पार्टी' से कोई लेनादेना नहीं है। यह कहना है अंकुर रैना का, जो टेक कंपनी CockroachDB के कर्मचारी हैं। उन्होंने कहा है कि कुछ राजनेता मेरी प्रोफाइल देख रहे हैं। CockroachDB का नाम कॉकरोच जनता पार्टी से मिलता-जुलता है जो देशभर में चल रहे GenZ आंदोलनों के केंद्र में है। इंटरनेट पर इस पार्टी के बारे में खूब सर्च किया जा रहा है। इसने CockroachDB या Cockroach Labs को भी सुर्खियों में ला दिया है। इस कंपनी के एक कर्मचारी को अब अपने बारे में लिंक्डइन पर सफाई देनी पड़ी है।

क्या करती है Cockroach Labs?
जानकारी के अनुसार, कॉकरोचडीबी या कॉकरोचलैब्स ग्लोबल स्तर की एक प्रमुख सॉफ्टवेयर व डेटाबेस कंपनी है। यह कंपनी CockroachDB नाम का एक एडवांस्ड डेटाबेस बनाती है। इसके पास अलग-अलग टेक्नोलॉजी हैं। जैसे- यह बड़े ऐप्स (जैसे बैंकिंग, ई-कॉमर्स, टेक ऐप्स) के डेटा को संभालने और स्टोर करने का काम करती है। कंपनी का मुख्य काम ऐप्स को अधिक टिकाऊ और स्केलेबल बनाना है। स्केलेबिलिटी का मतलब है कि जब किसी ऐप पर अचानक लाखों-करोड़ों यूजर्स का ट्रैफिक बढ़ जाता है, तो कॉकरोचलैब्स जैसी कंपनियां डेटाबेस ऐप को क्रैश होने से बचाती हैं।

जानें क्यों ChatGPT जैसे AI चैटबॉट्स आपको अपनों से कर सकते हैं दूर ये खबर भी पढ़े : जानें क्यों ChatGPT जैसे AI चैटबॉट्स आपको अपनों से कर सकते हैं दूर

कुछ राजनेता मेरी प्रोफाइल देख रहे हैं। मैं 'कॉकरोचडीबी' के लिए काम करता हूं। मेरा 'कॉकरोच जनता पार्टी' से कोई लेना-देना या संबंध नहीं है। हम बस ऐप्स को अधिक टिकाऊ और स्केलेबल बनाते हैं।

हल्के-फुल्के अंदाज में कह दी बात
अंकुर रैना ने अपनी बात कहने के लिए किसी गंभीर लाइन को नहीं पकड़ा। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में अपनी बात लिखी। इंटरनेट उनका पोस्ट अब चर्चाएं बटोर रहा है। रैना ने जिस तरह इस स्थिति को संभाला, उसमें एक बारीक सीख छिपी है। अगर वे बहुत डिफेंसिव होकर कॉरपोरेट भाषा में पोस्ट लिखते तो शायद इतना असर नहीं होता। उन्होंने हल्के-फुल्के माजक से गलतफहमी को दूर किया। साथ ही कंपनी के काम की जानकारी भी एक लाइन में दे दी।

नाम में कॉकरोच होने से एक्टिव हुआ एल्गोरिदम
रिपोर्टों के अनुसार, CockroachDB का नाम कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से मेल खाने के कारण इंटरनेट सर्च बिहेवियर और एल्गोरिदम ने इस तरह से काम किया कि CockroachDB नाम भी सामने आने लगा। ऐसा हो सकता है कि बहुत से लोगों और राजनेताओं से इसे कॉकरोच जनता पार्टी का ही कोई सोशल मीडिया अकाउंट समझ लिया होगा और वो लोग अंकुर रैना का प्रोफाइल देखने लगे होंगे। याद रहे कि लिंक्डइन के प्रीमियम मेंबर्स को यह पता करने की सुविधा मिलती है कि उनकी प्रोफाइल को किसने विजिट किया है।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

‘कॉकरोच जनता पार्टी से मेरा कोई लेना-देना नहीं’, CockroachDB कर्मचारी ने कहा

नई दिल्ली। मेरा 'कॉकरोच जनता पार्टी' से कोई लेनादेना नहीं है। यह कहना है अंकुर रैना का, जो टेक कंपनी...
टेक-मित्र 
‘कॉकरोच जनता पार्टी से मेरा कोई लेना-देना नहीं’, CockroachDB कर्मचारी ने कहा

मौसम 26 जुलाई: 12 घंटे के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। कल का मौसम 26 जुलाई: देश में मानसून का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग...
राष्ट्रीय 
मौसम 26 जुलाई: 12 घंटे के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

इतिहास के पन्नों में 27 जुलाई : विश्व निशानेबाजी में भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

नई दिल्ली। 27 जुलाई भारतीय खेल इतिहास में निशानेबाजी के क्षेत्र की एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
इतिहास के पन्नों में 27 जुलाई : विश्व निशानेबाजी में भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

आज का राशिफल : 26 जुलाई, ये जातक आज अकेला महसूस करेंगे

मेष- पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 26 जुलाई, ये जातक आज अकेला महसूस करेंगे

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ