मौसम 26 जुलाई: 12 घंटे के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। कल का मौसम 26 जुलाई: देश में मानसून का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक बार फिर बड़ा अलर्ट जारी करते हुए अगले 12 घंटे के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 26 जुलाई को उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक कई राज्यों में मौसम बेहद खराब रह सकता है। कई इलाकों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और अत्यधिक बारिश भी हो सकती है।

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। वहीं मैदानी इलाकों में जलभराव, पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति प्रभावित होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। अगर आप कहीं यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले मौसम विभाग का ताजा अपडेट जरूर देख लें। मछुआरों, किसानों और नदी किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

'धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही होगा', राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला ये खबर भी पढ़े : 'धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही होगा', राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

देश के 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 26 जुलाई को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और असम समेत 18 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।


दिल्ली NCR
दिल्ली (26 जुलाई-भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25-26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश
यूपी (26-29 जुलाई-बारिश और तूफान का अलर्ट): लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, मथुरा, बहराइच, सहारनपुर, बाराबंकी, हरदोई, रायबरेली, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, झांसी, ललितपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार
बिहार (26 जुलाई-भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट): पटना, गया, रोहतास, नवादा, अरवल, जमुई, लखीसराय, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर और भोजपुर में तेज बारिश के साथ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

झारखंड
झारखंड (26-27 जुलाई-बारिश और आंधी की चेतावनी): रांची, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर और हजारीबाग में भारी बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड
उत्तराखंड (26-27 जुलाई-भारी बारिश का अलर्ट): नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और अल्मोड़ा में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश (26-28 जुलाई-बारिश और तूफान का अलर्ट): शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर (26 जुलाई-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): जम्मू, कठुआ, राजौरी, पुंछ, कुपवाड़ा, कुलगाम, अनंतनाग, डोडा और किश्तवाड़ सहित कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल (26 जुलाई-मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट): मालदा, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, हुगली, नादिया, बीरभूम, बांकुड़ा और दुर्गापुर में तेज बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

पंजाब 
पंजाब (26 जुलाई-भारी बारिश और तेज हवा की चेतावनी): अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, बठिंडा, फिरोजपुर, मनसा, फरीदकोट, संगरूर और बरनाला में बारिश के साथ तेज आंधी चलने की संभावना है।

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश (26 जुलाई-भारी बारिश और तूफान का अलर्ट): भोपाल, विदिशा, जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, बेतूल, धार, गुना, उज्जैन, उमरिया और आगर मालवा सहित कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

गुजरात
गुजरात (26 जुलाई-भारी बारिश का अलर्ट): अहमदाबाद, वापी, उमरगाम, साबरकांठा, सुरेंद्रनगर, महिसागर और अरावली में भारी बारिश तथा 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र (26 जुलाई-भारी बारिश और तेज हवा का अलर्ट): पुणे, रायगढ़, सतारा, अकोला, अमरावती और बुलढाणा में भारी बारिश की संभावना है। तटीय इलाकों में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

राजस्थान
राजस्थान (26-27 जुलाई-बारिश और आंधी की चेतावनी): जयपुर, अलवर, अजमेर, टोंक, झुंझुनू, श्रीगंगानगर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, भीलवाड़ा और पाली में तेज बारिश और 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

‘कॉकरोच जनता पार्टी से मेरा कोई लेना-देना नहीं’, CockroachDB कर्मचारी ने कहा

नई दिल्ली। मेरा 'कॉकरोच जनता पार्टी' से कोई लेनादेना नहीं है। यह कहना है अंकुर रैना का, जो टेक कंपनी...
टेक-मित्र 
‘कॉकरोच जनता पार्टी से मेरा कोई लेना-देना नहीं’, CockroachDB कर्मचारी ने कहा

मौसम 26 जुलाई: 12 घंटे के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। कल का मौसम 26 जुलाई: देश में मानसून का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग...
राष्ट्रीय 
मौसम 26 जुलाई: 12 घंटे के अंदर 18 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

इतिहास के पन्नों में 27 जुलाई : विश्व निशानेबाजी में भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

नई दिल्ली। 27 जुलाई भारतीय खेल इतिहास में निशानेबाजी के क्षेत्र की एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
इतिहास के पन्नों में 27 जुलाई : विश्व निशानेबाजी में भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

आज का राशिफल : 26 जुलाई, ये जातक आज अकेला महसूस करेंगे

मेष- पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 26 जुलाई, ये जातक आज अकेला महसूस करेंगे

रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

ओम्स्क (रूस)। कजाकिस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कजाकिस्तान की पहल, राष्ट्रपति ने पुतिन से कहा- अब शांति का समय

उत्तर प्रदेश

यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन...
शिक्षा-रोजगार  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड ने जारी किया 2027 परीक्षा का शेड्यूल, आवेदन से संशोधन तक पूरी समय-सारिणी घोषित

सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ

जैतीपुर/शाहजहांपुर। गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के घसा कल्यानपुर के पास शुक्रवार को तेल टैंकर और ई-रिक्शा की आमने-सामने हुई भीषण...
उत्तर प्रदेश 
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, चार बेटियां हुईं अनाथ