वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

उत्पीड़न और सुधार साथ-साथ नहीं चल सकते – संघर्ष समिति

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बिजली व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए उस महत्वपूर्ण निर्देश का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट कहा है कि संविदा कर्मियों को नहीं हटाया जाए क्योंकि बिजली व्यवस्था को बनाए रखने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है तथा उनका सहयोग लिया जाना चाहिए।

संघर्ष समिति ने कहा कि मात्र दो दिन पूर्व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने भी यही निर्देश दिया था कि संविदा कर्मियों को न हटाया जाए। इसके बावजूद पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन इन निर्देशों की अनदेखी करते हुए उत्पीड़नात्मक कार्रवाइयाँ जारी रखे हुए है। वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग, डाउनसाइजिंग तथा तथाकथित प्रशासनिक सुधारों के नाम पर अब तक 25,000 से अधिक संविदा कर्मियों को कार्य से हटाया जा चुका है। संघर्ष समिति का आरोप है कि यह पूरी प्रक्रिया बिजली क्षेत्र के निजीकरण का मार्ग प्रशस्त करने के उद्देश्य से की जा रही है।

गंग नहर में नहाते समय दो युवक डूबे ,एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी ये खबर भी पढ़े : गंग नहर में नहाते समय दो युवक डूबे ,एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन द्वारा निजीकरण के उद्देश्य से किए जा रहे इन दमनात्मक कदमों का खामियाजा अंततः प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। पहले ही नियमित कर्मचारियों की संख्या में भारी कमी की जा चुकी है, बड़ी संख्या में पद समाप्त किए गए हैं तथा संविदा कर्मियों की संख्या भी घटा दी गई है। इसके साथ ही वर्टिकल रिस्ट्रक्चरिंग लागू कर बिजली व्यवस्था के समन्वित संचालन को गंभीर रूप से प्रभावित किया गया है।

 किसानों ने घेरा नोएडा विकास प्राधिकरण का दफ्तर ये खबर भी पढ़े :  किसानों ने घेरा नोएडा विकास प्राधिकरण का दफ्तर

संघर्ष समिति ने कहा कि वह पिछले वर्ष नवंबर माह से लगातार चेतावनी देती आ रही थी कि वर्टिकल व्यवस्था लागू करने तथा संविदा कर्मियों को हटाने से गर्मियों के दौरान बिजली व्यवस्था पर गंभीर संकट उत्पन्न होगा। दुर्भाग्यवश आज वही स्थिति प्रदेश भर में दिखाई दे रही है।

नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर राजस्थान में बेचने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया, चार गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर राजस्थान में बेचने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ा गया, चार गिरफ्तार

संघर्ष समिति ने कहा कि अभी भी समय है कि पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन अपनी नीतियों की समीक्षा करे। उत्पीड़न और सुधार एक साथ नहीं चल सकते। बिजली कर्मी विद्युत व्यवस्था में सुधार के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं, लेकिन भय और दमन के वातावरण में सुधारात्मक प्रयास  नहीं हो सकते।

संघर्ष समिति ने मांग की है कि मार्च 2023 से अब तक बिजली कर्मियों एवं संविदा कर्मियों के विरुद्ध की गई सभी उत्पीड़नात्मक एवं प्रतिशोधात्मक कार्रवाइयों को तत्काल वापस लिया जाए, हटाए गए संविदा कर्मियों को पुनः कार्य पर लिया जाए तथा बिजली कर्मियों को विश्वास में लेकर विद्युत क्षेत्र में सुधार की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए। यही प्रदेश की बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ और उपभोक्ता हितैषी बनाने का एकमात्र रास्ता है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ऋषिकेश में पर्यावरण दिवस पर सामूहिक संकल्प, गूंजा हरियाली का संदेश

परमार्थ निकेतन में “आस्था, आहार और परिधान” एक सतत भविष्य के लिए एकजुट
उत्तराखंड 
ऋषिकेश में पर्यावरण दिवस पर सामूहिक संकल्प, गूंजा हरियाली का संदेश

वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बिजली...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ पर आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के...
उत्तर प्रदेश 
हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

एयरट्रंक कंपनी का भारत में बड़ा निवेश, 5 गीगावाट डेटा सेंटर के बने की घोषणा

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश और...
राष्ट्रीय 
एयरट्रंक कंपनी का भारत में बड़ा निवेश, 5 गीगावाट डेटा सेंटर के बने की घोषणा

दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक हुआ लापता फिरोजाबाद के वैष्णो देवी मन्दिर पर मिली आखिरी लोकेशन मोबाइल बन्द होने से नही हो पा रहा सम्पर्क

फिरोजाबाद, दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक  03 जून की सुबह अपने मित्र से मिलने की कहकर...
दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक हुआ लापता  फिरोजाबाद के वैष्णो देवी मन्दिर पर मिली आखिरी लोकेशन मोबाइल बन्द होने से नही हो पा रहा सम्पर्क

उत्तर प्रदेश

वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बिजली...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ पर आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के...
उत्तर प्रदेश 
हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ    

लखनऊ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ