‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान बना जन आंदोलन : नितिन नवीन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को नेहरू पार्क में एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया औऱ प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के संकल्प को सुदृढ़ किया।

नितिन नवीन ने इस मौके पर पत्रकारों से कहा कि भाजपा हर वर्ष वृक्षारोपण अभियान को आगे बढ़ाती रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसे जन आंदोलन का स्वरूप दे दिया है।

देवेंद्र कुमार पांडेय बने लखनऊ के नए जिला विद्यालय निरीक्षक, कई अधिकारी स्थानान्तरित ये खबर भी पढ़े : देवेंद्र कुमार पांडेय बने लखनऊ के नए जिला विद्यालय निरीक्षक, कई अधिकारी स्थानान्तरित

उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया, तो उन्होंने देश के लोगों को इस अभियान से भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। यह अभियान जनभागीदारी से एक सशक्त जनआंदोलन का रूप ले रहा है, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए हरित एवं संतुलित भविष्य के निर्माण की दिशा में प्रेरित करता है।

डेढ़ साल से फरार 50 हजार का इनामी अपहरणकर्ता गाजियाबाद से गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : डेढ़ साल से फरार 50 हजार का इनामी अपहरणकर्ता गाजियाबाद से गिरफ्तार

भाजपा अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि सभी नागरिक अपनी मां की स्मृति में वृक्षारोपण के इस अभियान से जुड़ेंगे।पर्यावरण संरक्षण आज वैश्विक चिंता का विषय है और प्रधानमंत्री की यह पहल अब देशवासियों की सक्रिय भागीदारी से संचालित होने वाला व्यापक जन अभियान बन चुकी है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।

तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू ने दी शुभकामनाएं ये खबर भी पढ़े : तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस पर ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू ने दी शुभकामनाएं

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : मुख्यमंत्री योगी

-मुख्यमंत्री ने किया जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर संगोष्ठी का शुभारंभ
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : मुख्यमंत्री योगी

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी विंध्याचल में हुआ वृक्षारोपण

सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा विंध्य अस्पताल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश 
विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी विंध्याचल में हुआ वृक्षारोपण

उत्तर प्रदेश

प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : मुख्यमंत्री योगी

-मुख्यमंत्री ने किया जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर संगोष्ठी का शुभारंभ
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : मुख्यमंत्री योगी