राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी देबाशीष सामंतराय ने किया नामांकन

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भुवनेश्वर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा उपचुनाव उम्मीदवार देबाशीष सामंतराय ने शुक्रवार को ओडिशा से होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

सामंतराय ने निर्धारित कार्यालय में तीन सेटों में नामांकन पत्र जमा किए। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और उन्होंने उम्मीदवार के प्रति अपना समर्थन जताया।

एटा : ग्राम प्रधान ने जमीनी रंजिश के चलते महिला को मारी गोली ये खबर भी पढ़े : एटा : ग्राम प्रधान ने जमीनी रंजिश के चलते महिला को मारी गोली

नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव, मंत्री सुरेश पुजारी, डॉ. मुकेश महालिंग, कृष्ण चंद्र पात्र तथा विधायक आकाश दास नायक सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

सरकारी अस्पताल में मरीजों से पैसे लेने का वीडियो वायरल, आरोपित ऑपरेटर को तत्काल सेवा से हटाया गया ये खबर भी पढ़े : सरकारी अस्पताल में मरीजों से पैसे लेने का वीडियो वायरल, आरोपित ऑपरेटर को तत्काल सेवा से हटाया गया

नामांकन दाखिल करने से पहले देबाशीष सामंतराय ने भुवनेश्वर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

चार लाशें, बंद मकान और रहस्यमयी संदेश! प्रयागराज हत्याकांड में 'बंटी-बबली' की एंट्री से उलझी जांच ये खबर भी पढ़े : चार लाशें, बंद मकान और रहस्यमयी संदेश! प्रयागराज हत्याकांड में 'बंटी-बबली' की एंट्री से उलझी जांच

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि देबाशीष सामंतराय के पार्टी में शामिल होने से भाजपा की ताकत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में कुछ अन्य नेता भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर देबाशीष सामंतराय ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “भाजपा ने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं राज्य के विकास और जनता के हित में जो भी आवश्यक होगा, उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करूंगा।”

ओडिशा राज्यसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और भाजपा ने सामंतराय को इस चुनाव में अपना प्रमुख उम्मीदवार बनाया है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व सामंतराय ने बीजू जनता दल तथा राज्यसभा से त्यागपत्र दिया था । इसके बाद वह नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गये थे । गुरुवार को ही भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार के लिए उनके नाम की घोषणा की थी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सीएम योगी ने लगाया आम और कपूर का पौधा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाभियान का...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने लगाया आम और कपूर का पौधा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की अन्तिम...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई आयोजित

भाजपा छोड़ अन्नामलाई ने बनाई नई राजनीतिक राह, तमिलनाडु में नए दल का ऐलान

नागेंद्रन बोले-अन्नामलाई के जाने से कोई नुकसान नहीं
राष्ट्रीय 