संत कबीर नगर । शासन व मुख्यालय राज्य कर द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में संत कबीर नगर खंड 1 द्वारा सम्मानित व्यापारी बंधु, अधिवक्तगण, सी.ए. बन्धुओ के साथ आज दिनांक 05/06/2026 को व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन सांवरिया मैरेज हाल खलीलाबाद मे किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित व्यापारियों/करदाताओं तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सहभागिता की गई।
संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्व संग्रह में वृद्धि, अधिकाधिक व्यापारियों का जीएसटी में पंजीकरण, जीएसटी 2.0 में सुधार, जीएसटी रिटर्न वअनुपालन तथा संबंधित समस्याओं पर विचार-विमर्श करना एवं इन विषयों पर व्यापारी बंधुओं से सुझाव प्राप्त करना था। साथ ही जीएसटी से संबंधित विभिन्न प्रावधानों, अनुपालन आवश्यकताओं एवं नवीनतम संशोधनों की जानकारी भी प्रदान की गई।
उपस्थित व्यापारियों द्वारा जीएसटी रिटर्न, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), ई-वे बिल, पंजीकरण तथा अन्य कर संबंधी विषयों पर अपने प्रश्न एवं समस्याएं प्रस्तुत की गईं। विभागीय अधिकारियों द्वारा व्यापारियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा कर अनुपालन को सरल एवं सुगम बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों को समयबद्ध रिटर्न दाखिल करने, सही कर भुगतान सुनिश्चित करने तथा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही ऑनलाइन सुविधाओं का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। व्यापारियों एवं विभागीय अधिकारियों के मध्य हुए इस सकारात्मक संवाद से पारस्परिक सहयोग एवं विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायता प्राप्त हुई।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संपादन विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से किया गया। व्यापारी संवाद कार्यक्रम का संचालन उपायुक्त राज्य कर खंड 1 राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। सहायक आयुक्त धम्म प्रिय सांक्रृत्यायन द्वारा पंजीयन के संबंध मे जानकारी , अधिवक्त्ता अभिनव अग्रवाल द्वारा समाधान के विषय मे, सी.ए. श्रवण अग्रवाल द्वारा GSTR 9 व GSTR 9C के विषय मे जानकारी दी गयी।
संवाद कार्यक्रम मे सभासद राजेश वर्मा, पतंजली अग्रहरी, विकाश गुप्ता, दिपक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। व्यापारी विपीन चड्ढा, सतविन्दर पाल सिंह, अरविन्द कुमार वर्मा, रजनीश वर्मा तथा अधिवक्ता व वरिष्ठ व्यापारी पदाधिकारी श्रवण अग्रहरी द्वारा भी व्यापारी संवाद कार्यक्रम मे ब्याज माफी योजना व विधिक ज्ञान के साथ व्यापार किये जाने पर जोर दिया गया। अन्त में उपायुक्त राज्य कर विनय कुमार गुप्त द्वारा ITC व GSTR 2B के बारे मे संक्षेप मे बताते हुए कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।