पौधे सिर्फ़ प्लांट नहीं,ऑक्सीजन प्लांट हैं : डॉ.सूर्यकान्त

केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में “ एक पेड़ मां के नाम ” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक सार्थक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन वायु मित्र अभियान (डॉक्टर्स फॉर क्लीन एयर एंड क्लाइमेट चेंज एवं लंग केयर फाउंडेशन) के राष्ट्रीय संयोजक डॉ.सूर्यकान्त के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने बताया कि “ एक पेड़ मां के नाम ” भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया एक जन-अभियान है,जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को मातृत्व के सम्मान से जोड़ते हुए वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाना है। इसका उद्देश्य लोगों को प्रकृति से जोड़ना,हरित आवरण बढ़ाना,जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करना है।
रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.सूर्यकान्त ने कहा एक व्यक्ति प्रतिदिन लगभग 25 हजार बार श्वास लेता है तथा लगभग 10 हजार लीटर वायु उसके फेफड़ों से होकर गुजरती है, जिससे हमें रोज 500 लीटर ऑक्सीजन मिलती है, जो हमें न सिर्फ जिंदा रखती है बल्कि काम करने के लिए ऊर्जा भी प्रदान करती है। ऐसे में वायु की गुणवत्ता का सीधा प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर पड़ता है। उन्होंने कहा, “पेड़ लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य और कल्याण में एक निवेश है। हर पेड़ स्वच्छ हवा, कम प्रदूषण और एक स्वस्थ ग्रह के निर्माण में योगदान देता है।” इसीलिए डॉ सूर्यकान्त कहते है कि पौधे सिर्फ़ प्लांट नहीं, ऑक्सीजन प्लांट हैं। क्योंकि पौधे हमें अजीवन निःशुल्क ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। ऑर्गेनाइजेशन फॉर कंजर्वेशन ऑफ एनवायरनमेंट एंड नेचर (ओशन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सूर्यकान्त ने कहा कि प्रकृति-आधारित समाधान जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। विभागाध्यक्ष डॉ.सूर्यकान्त ने बताया कि उनके अथक प्रयासों से विभाग के परिसर में कई ग्रीन ज़ोन विकसित किए गए हैं, जो पूरे केजीएमयू परिसर में सर्वाधिक हैं। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति को स्वस्थ जीवित रहने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और यह हमें पेड़-पौधों से ही प्राप्त होती है। कार्यक्रम में विभाग के चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार, डॉ. आनंद श्रीवास्तव, डॉ. अंकित कुमार, सीनियर एवं जूनियर डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ, शोधार्थियों, पीआरसी टीम तथा विभागीय कर्मचारियों ने वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया और विभागीय परिसर में पौधे लगाए। 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’ है यूपी की धरा

मुख्यमंत्री ने लखनऊ के गोमतीनगर में किया होटल ताज पैलेस का उद्घाटनजापान का प्रतिनिधिमंडल बनेगा इस होटल का पहला...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’ है यूपी की धरा

इंडिगो की ऑनलाइन बुकिंग सेवा ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की ऑनलाइन टिकट बुकिंग में परेशानी आ रही है। कुछ यात्रियों को...
कारोबार 
इंडिगो की ऑनलाइन बुकिंग सेवा ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर सेमीफाइनल उम्मीदें रखीं

अम्स्टेलवीन। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के पूल डी के अपने आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान...
खेल 
भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर सेमीफाइनल उम्मीदें रखीं

झारखंड में डूबने से मौत रोकने की बनेगी 90-दिवसीय योजना

रांची। झारखंड में नदियों, तालाबों, झरनों, खानों के गड्ढों और पर्यटन स्थलों में डूबने से होने वाली अप्राकृतिक मौतों को...
झारखंड 
झारखंड में डूबने से मौत रोकने की बनेगी 90-दिवसीय योजना

टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लखनऊ। यूपी के इंडिया गठबंधन में सपा एवं कांग्रेस शामिल है। अभी तक  इन दलों के बीच सीटों का बंटवारा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’ है यूपी की धरा

मुख्यमंत्री ने लखनऊ के गोमतीनगर में किया होटल ताज पैलेस का उद्घाटनजापान का प्रतिनिधिमंडल बनेगा इस होटल का पहला...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी आदित्यनाथ बोले-‘हॉट लैंड ऑफ इंडिया’ है यूपी की धरा

टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लखनऊ। यूपी के इंडिया गठबंधन में सपा एवं कांग्रेस शामिल है। अभी तक  इन दलों के बीच सीटों का बंटवारा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
टिकट के लिए खुद हीं ब्राडिंग कर रहे कांग्रेसी 

लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

लखनऊ। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा आगामी 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित लक्ष्मण टीला स्थित टीलेश्वर...
उत्तर प्रदेश 
लक्ष्मण टीला में जलाभिषेक को लेकर अखण्ड आर्यावर्त ने कसी कमर

ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में चलाए जा रहे 02 दिवसीय आपरेशन मजनू अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन मजनू: जनपद के समस्त थानों की पुलिस का मनचलों पर कड़ा प्रहार