संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में 12वाॅ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 15 से 21 जून 2026 तक जनपद मुख्यालय सहित समस्त विकास खण्डों एवं नगर पालिका/नगर पंचायत में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संबंध में तैयारी/समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने शासन की मंशा के अनुरूप 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 15 से 21 जून 2026 तक पूरे एक सप्ताह को "योग सप्ताह" के रूप में मनाए जाने से संबंधित सभी तैयारियों/गतिविधियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग इस संबंध में अपने-अपने विभाग से संबंधित माइक्रोप्लान तैयार कर योग सप्ताह को वृहद स्तर पर सफल बनाना सुनिश्चित करें, उन्होंने कहा कि इसमें मा0 जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति अवश्य सुनिश्चित की जाए।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून से संबंधित तैयारी बैठक में अवगत कराया गया कि दिनांक 14 जून से सभी विभागों को योग हेतु रजिस्ट्रेशन करना है। रजिस्ट्रेशन के लिए टोल फ्री नंबर 18003157008 पर मिस कॉल करना होगा, मिस कॉल करने के बाद एक लिंक आएगा जिसे खोलकर देखना होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि योग सप्ताह मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब आम जनमानस में *"करें योग-रहें निरोग"* का भाव समझते हुए लोग योग को अपनी जीवन शैली में एक निरंतर प्रक्रिया के रूप में अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके प्रति लोगों को उत्साहित एवं प्रेरित किया जाए जिससे लोग योगाभ्यास को अपने दिनचर्या में शामिल करते हुए निरंतर योग्य अभ्यास करें और अपना जीवन स्वस्थ एवं सुखी बनाएं।
बैठक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आगामी 21 जून 2026 को कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाले बृहद योगाभ्यास कार्यक्रम को आयोजित कराए जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजन से सम्बंधित समस्त व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने हेतु समस्त सम्बंधित अधिकारियों को योगाभ्यास स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि योग साधकों, विशिष्ट अतिथियों, महिलाआओं, बच्चों के बैठने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, कहीं कोई अव्यवस्था न हो।
जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थलों पर साफ-सफाई दुरुस्त किया जाए, शौंचालय की व्यवस्था होनी चाहिए, पीने के पानी की भी व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर कराए जाने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पौली राममिलन यादव, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर नागेंद्र, डॉक्टर इंद्रेश, डॉक्टर शिखा जुल्का, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती, खंड विकास अधिकारीगण, गायत्री शक्तिपीठ से आचार्यगण, पतंजलि के योग साधक सहित योगाचार्य/योग मास्टर ट्रेनर एवं अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।