उप्र में छह आईपीएस अधिकारियाें का तबादला
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम को शासन ने छह आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं।
जिन अफसरों का तबादला हुआ है उनमें कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीशचन्द्र को पुलिस उपमहानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन के नये पद पर नियुक्त किया गया है। प्रतीक्षारत आईपीएस रविशंकर छवि को पुलिस महानिरीक्षक, लोक शिकायत पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
ये खबर भी पढ़े : सिटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर आयुक्त ने पुलिस टीम व प्रवर्तन दल के साथ चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियानपूनम को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीएस मेरठ से पुलिस उपमहानिरीक्षक मीरजापुर, अशोक कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआईडी से पुलिस उपमहानिरीक्षक देवी पाटन गोण्डा, सचिन्द्र पटेल को पुलिस उपमहानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन से अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्रेट आगरा और यमुना प्रसाद को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीएस मुरादाबाद से पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र का कार्यभार सौंपा गया है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
