डीएम एसपी द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा को लें अधिकारियों व पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप से रिजर्व पुलिस लाइन्स परेड ग्राऊण्ड में ब्रीफिंग की गई। अधिकारीद्वय द्वारा बताया गया कि जनपद में दिनांक 08 जून 2026 (सोमवार), दिनांक 09 जून 2026(मंगलवार) एवं दिनांक 10 जून 2026(बुधवार) को परीक्षा आयोजित की जाएगी ।
ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ड्यूटी पर तैनात सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की सघन तलाशी (Frisking) सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या प्रतिबंधित सामग्री को अंदर ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। सभी पुलिसकर्मी और केंद्र व्यवस्थापक निर्धारित समय से पूर्व अपने केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज कराएं। परीक्षा केंद्रों के बाहर अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नकल कराने वाले गिरोहों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। उन्होंने सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पल-पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, स्वाट टीम, साइबर सेल, सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा अन्य पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी अथवा नकल को रोकने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम तथा डायल-112 को भी पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जनपद पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचे तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें। 
इस अवसर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट सहित पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित रहे। 
 
लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

ऋषिकेश में पर्यावरण दिवस पर सामूहिक संकल्प, गूंजा हरियाली का संदेश

परमार्थ निकेतन में “आस्था, आहार और परिधान” एक सतत भविष्य के लिए एकजुट
उत्तराखंड 
ऋषिकेश में पर्यावरण दिवस पर सामूहिक संकल्प, गूंजा हरियाली का संदेश

वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बिजली...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ पर आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के...
उत्तर प्रदेश 
हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

एयरट्रंक कंपनी का भारत में बड़ा निवेश, 5 गीगावाट डेटा सेंटर के बने की घोषणा

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश और...
राष्ट्रीय 
एयरट्रंक कंपनी का भारत में बड़ा निवेश, 5 गीगावाट डेटा सेंटर के बने की घोषणा

दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक हुआ लापता फिरोजाबाद के वैष्णो देवी मन्दिर पर मिली आखिरी लोकेशन मोबाइल बन्द होने से नही हो पा रहा सम्पर्क

फिरोजाबाद, दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक  03 जून की सुबह अपने मित्र से मिलने की कहकर...
दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक हुआ लापता  फिरोजाबाद के वैष्णो देवी मन्दिर पर मिली आखिरी लोकेशन मोबाइल बन्द होने से नही हो पा रहा सम्पर्क

उत्तर प्रदेश

वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बिजली...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ पर आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के...
उत्तर प्रदेश 
हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ    

लखनऊ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ