आप रक्षामंत्री हैं, राष्ट्र की रक्षा का दायित्व आपके कंधों पर: रामभद्राचार्य

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के पंचम दिवस भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त कर कथा श्रवण किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधान परिषद सदस्य इंजी. अवनीश कुमार सिंह, पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस दिवाकर त्रिपाठी, भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। 

आयोजक मंडल की ओर से विधायक डा. नीरज बोरा ने रक्षा मंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में चल रही श्रीराम कथा में पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीराम-जानकी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया तथा भक्ति की महिमा का विस्तार से प्रतिपादन किया।

अमेठी: बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम  ये खबर भी पढ़े : अमेठी: बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

रक्षामंत्री की ओर संकेत करते हुए रामभद्राचार्य ने कहा कि आप क्षत्रिय हैं और राष्ट्र की रक्षा का दायित्व आपके कंधों पर है। उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने तथा रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किए जाने की मांग भी उठाई।

चिड़ियाघर में जल्द बढ़ेगी जानवरों की संख्या, नए वन्यजीवों की होगी एंट्री ये खबर भी पढ़े : चिड़ियाघर में जल्द बढ़ेगी जानवरों की संख्या, नए वन्यजीवों की होगी एंट्री

मीडिया प्रभारी डॉ. एस.के. गोपाल ने बताया कि शनिवार को श्रीराम कथा के षष्ठ दिवस की कथा सायं 5 बजे से आरंभ होगी। कथा स्थल पर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा जल सेवा, एकल अभियान द्वारा पंडाल व्यवस्था तथा श्याम प्रेमी संघ ट्रस्ट, उत्सव, बोरा फाउण्डेशन, इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन सहित विभिन्न संस्थाओं के स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं का संचालन संभाला।

हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ये खबर भी पढ़े : हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

ऋषिकेश में पर्यावरण दिवस पर सामूहिक संकल्प, गूंजा हरियाली का संदेश

परमार्थ निकेतन में “आस्था, आहार और परिधान” एक सतत भविष्य के लिए एकजुट
उत्तराखंड 
ऋषिकेश में पर्यावरण दिवस पर सामूहिक संकल्प, गूंजा हरियाली का संदेश

वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बिजली...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ पर आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के...
उत्तर प्रदेश 
हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

एयरट्रंक कंपनी का भारत में बड़ा निवेश, 5 गीगावाट डेटा सेंटर के बने की घोषणा

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश और...
राष्ट्रीय 
एयरट्रंक कंपनी का भारत में बड़ा निवेश, 5 गीगावाट डेटा सेंटर के बने की घोषणा

दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक हुआ लापता फिरोजाबाद के वैष्णो देवी मन्दिर पर मिली आखिरी लोकेशन मोबाइल बन्द होने से नही हो पा रहा सम्पर्क

फिरोजाबाद, दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक  03 जून की सुबह अपने मित्र से मिलने की कहकर...
दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा युवक हुआ लापता  फिरोजाबाद के वैष्णो देवी मन्दिर पर मिली आखिरी लोकेशन मोबाइल बन्द होने से नही हो पा रहा सम्पर्क

उत्तर प्रदेश

वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा बिजली...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री द्वारा संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के निर्देश का स्वागत

हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, लखनऊ पर आज विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के...
उत्तर प्रदेश 
हरित भविष्य की ओर कदम, लखनऊ एयरपोर्ट पर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ    

लखनऊ।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
बढ़ती गर्मी और पर्यावरण संकट से निपटने का उपाय है पौधारोपण : सीएमओ