राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 13 बहादुरों को मरणोपरांत दिया जाएगा पुरस्कार

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों की बहादुरी के लिए 78 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इस लिस्ट में 13 ऐसे पुरस्कार शामिल हैं जो साहसी जवानों को मरणोपरांत दिए जाएंगे। इन जवानों ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राण न्योछावर कर दिए। राष्ट्रपति की तरफ से मंजूर किए गए पुरस्कारों में थल सेना, इंडियन नेवी और इंडियन एयरफोर्स के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों के लिए भी सम्मान शामिल है। रक्षा मंत्रालय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले यह ऐलान किया है।


राष्ट्रपति ने 78 वीरता पुरस्कारों को दी मंजूरी
बता दें कि इन 78 वीरता पुरस्कारों में 9 कीर्ति चक्र, 19 शौर्य चक्र, 5 'बार' और 36 सेना मेडल (वीरता), तीन नौसेना मेडल (वीरता) और पांच वायु सेना मेडल (वीरता) शामिल हैं। इसमें ऐसे भी जवान शामिल हैं, जिन्हें फिर से इन पुरस्कारों से सम्मानित किया जा रहा है। कुल पुरस्कारों में से 7 कीर्ति चक्र, 1 शौर्य चक्र और 5 सेना मेडल (वीरता) मरणोपरांत दिए जाएंगे। इस प्रकार, वीरता के लिए 13 मरणोपरांत पुरस्कार दिए जा रहे हैं। मेजर जितेंद्र राठी और लेफ्टिनेंट कर्नल मनेओ फ्रांसिस को कीर्ति चक्र के लिए चुना गया है। हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह, बशीर अहमद, हवलदार गजेंद्र सिंह, कांस्टेबल जसवंत सिंह, बलविंदर सिंह, इंस्पेक्टर सुनील कुमार और तारिक हुसैन को मरणोपरांत कीर्ति चक्र दिया जाएगा।

नौकरी का लालच, लाखों की ठगी! चीन से जुड़े साइबर ठगों का भंडाफोड़ ये खबर भी पढ़े : नौकरी का लालच, लाखों की ठगी! चीन से जुड़े साइबर ठगों का भंडाफोड़


मेजर गौरव सिंह बृजवाल को मिला शौर्य चक्र
देश गर्व के साथ इंडियन आर्मी के उन जवानों की असाधारण बहादुरी का जश्न मना रहा है जिन्हें आजादी के दिवस के मौके पर प्रतिष्ठित 'शौर्य चक्र' से सम्मानित किया गया है। आधिकारिक सम्मान पाने वाले अफसरों में मेजर गौरव सिंह बृजवाल, मेजर विपिन कुमार, नायब सूबेदार शंकर राम और नायब सूबेदार डब्बल सिंह बिष्ट शामिल हैं।

कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र क्यों दिए जाते हैं?
गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 9 कीर्ति चक्रों को मंजूरी दी है, जिनमें 7 मरणोपरांत दिए जाएंगे। कीर्ति चक्र भारत के शांति-काल के वीरता पुरस्कारों में से एक है। यह असाधारण बहादुरी के कार्यों को मान्यता देता है। वहीं, शौर्य चक्र उन वीरतापूर्ण और साहसी कार्यों के लिए दिया जाता है जो शत्रु की सीधी कार्रवाई से अलग परिस्थितियों में किए गए हों।


अवॉर्ड्स की लिस्ट में सेना मेडल सबसे आगे
राष्ट्रपति की तरफ से कुल 41 सेना मेडल (वीरता) को मंजूरी दी गई है, जिनमें सेना मेडल के लिए 5 'बार' और 36 सेना मेडल (वीरता) शामिल हैं। जान लें कि सेना मेडल के लिए 'बार' उन जवानों के वीरतापूर्ण कार्यों को मान्यता देता है जो पहले ही सेना मेडल से सम्मानित किए जा चुके हैं।

नौसेना और वायुसेना के कर्मियों को भी सम्मान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंडियन नेवी के कर्मियों के लिए 3 नौसेना मेडल (वीरता) को भी मंजूरी दी है। वहीं, इंडियन एयरफोर्स के जवानों के लिए 5 वायु सेना मेडल (वीरता) मंजूर किए गए हैं, जो भारत की तीनों सशस्त्र सेनाओं के जवानों के योगदान के बारे में बताता है। स्वतंत्रता की पूर्व संध्या राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के नाम संबोधन किया। राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया में युद्ध के कारण संकट है। इसके बावजूद हमारी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 पाकिस्तान ने सिंधु जल समझौते से हमारा खून चूसा :उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने Indus Water Treaty पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के स्टेटमेंट पर तीखा...
राष्ट्रीय 
 पाकिस्तान ने सिंधु जल समझौते से हमारा खून चूसा :उमर अब्दुल्ला

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $707 अरब पहुंचा

भारत का विदेशी मुद्रा. :भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। रिजर्व...
कारोबार 
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $707 अरब पहुंचा

साबूदाना फिंगर्स  स्वाद में लाजवाब, बच्चे करेंगे डिमांड

साबूदाना फिंगर्स : शाम के स्नैक्स का समय होते ही बच्चे कुछ क्रिस्पी और मजेदार खाने की जिद करने लगते...
खाना पकाना 
साबूदाना फिंगर्स  स्वाद में लाजवाब, बच्चे करेंगे डिमांड

आजादी के जश्न में दिखी शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता

इस्लामाबाद  : पाकिस्तान और उसके प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता अभी तक खत्म नहीं हुई। ये पाकिस्तान की...
अंतर्राष्ट्रीय 
आजादी के जश्न में दिखी शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता

भारत और श्रीलंका मुकाबले के पांचों दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

गॉल : भारत और श्रीलंका  के बीच में 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल...
खेल 
 भारत और श्रीलंका मुकाबले के पांचों दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप