एटा : ग्राम प्रधान ने जमीनी रंजिश के चलते महिला को मारी गोली

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में थाना क्षेत्र दशरथपुर के ग्राम दहेलिया पूठ में सोमवार सुबह जमीनी विवाद में ग्राम प्रधान ने अपने साथियों सहित महिला पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में ग्राम पंचायत के प्रधान और अन्य लोगों को पर लगे आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र दशरथपुर अंतर्गत ग्राम दहेलिया पूठ की रहने वाली महिला साधना मिश्रा (40)पत्नी राजेश मिश्रा सोमवार सुबह करीब 6:00 बजे अपने घर से प्रातः कालीन भ्रमण पर निकली थी। तभी उसके द्वारा बाएं हाथ में गोली लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भिजवाया, जहां से हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

प्राइमरी स्कूल की छत पर चढ़ाकर बच्चों से कराई सफाई वीडियों वायरल ये खबर भी पढ़े : प्राइमरी स्कूल की छत पर चढ़ाकर बच्चों से कराई सफाई वीडियों वायरल

घायल महिला साधना मिश्रा ने बताया कि वह सुबह के समय ग्रामीण सचिवालय से आगे तालाब के पास टहल रही थी, तभी ग्राम नदराला का प्रधान वारिस खान (44) पुत्र रईस और उसके मामा गुलबहार खान(45) पुत्र सलाम सिद्दीकी निवासीगण ग्राम नदराला थाना जसरथपुर ने अन्य लोगों के साथ दो गाड़ियों से वहां पहुंचे। उक्त लोगों ने उसे पकड़ लिया और गोली मार दी। घटना के बाद आरोपित पक्ष मौके से भाग गया।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, ग्राम डहेलिया पूठ और नदराला में करीब 3 किलोमीटर की दूरी है। दोनों गांव मुस्लिम बाहुल्य हैं तथा एक ही ग्राम पंचायत में आते हैं।

पीड़ित साधना मिश्रा का कहना है कि आरोपित ग्राम प्रधान वारिस खान द्वारा पति से जबरन वर्ष 2016 में हमारी ग्राम नदराला स्थित एक बीघा जमीन का बैनामा अपने नाम करा लिया गया था, जिस कारण दोनों के मध्य जमीन के हस्तान्तरण के संबंध में एक वाद एसडीएम कोर्ट, अलीगंज में चल रहा है। वर्तमान में जमीन पर वारिस खान का कब्जा है।

थाना प्रभारी दशरथपुर विजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायल महिला को सीएचसी अलीगंज भिजवाया, जहां से उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घायल की हालत खतरे से बाहर है। प्रथम दृष्टया जमीनी विवाद के चलते दोनों पक्षों में रंजिश की बात सामने आई है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पानीपत: टोल प्लाजा पर कार ने मचाई तबाही, बुजुर्ग की मौत

पानीपत। पानीपत में राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-44 स्थित टोल प्लाजा पर एक कार ड्राइवर की लापरवाही से भीषण दुर्घटना हो गई।...
हरियाणा 
पानीपत: टोल प्लाजा पर कार ने मचाई तबाही, बुजुर्ग की मौत

जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत

जींद। नरवाना के दो कांवडिय़ों की हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौटने के दौरान शुक्रवार काे यमुनानगर में ट्रक द्वारा टक्कर...
हरियाणा 
जींद : हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे दो कांवडिय़ों की मौत

राख के प्रदूषण पर बवाल, डंपर रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

पश्चिम बर्दवान। राख के बढ़ते प्रदूषण से परेशान स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को कई राख लदे डंपरों को रोककर विरोध...
पश्चिम बंगाल 
राख के प्रदूषण पर बवाल, डंपर रोककर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा अंतरराज्यीय...
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में लिया हिस्सा

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर