संदिग्ध अवस्था में युवक का शव पेड़ से लटकता मिला

प्रेमिका सहित पांच परिजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में गुरुवार सुबह प्रेम प्रसंग के चलते गाजियाबाद से अपनी प्रेमिका से मिलने आए युवक का शव संदिग्ध अवस्था में फाँसी के फंदे से लटकता बरामद हुआ है। मृतक के भाई ने सुनियोजित हत्या बताते हुए प्रेमिका और उसके परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रेमिका सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

बकेवर थाना क्षेत्र के शकूराबाद गांव में आज सुबह अंबेडकर नगर जिले के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के हड़वा गांव निवासी अकमल(22) पुत्र मकसूद अहमद का शव गांव के बाहर पेड़ से फांसी के फंदे से झूलता शव बरामद हुआ है। मृतक के बड़े भाई अमजद खान ने बताया कि अकमल गाजियाबाद में नौकरी करता था। करीब डेढ़ वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के शकूराबाद गांव निवासी तहजीब उर्फ खुशबू से दोस्ती हुई। बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गये। दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी और कई बार मुलाकात भी हो चुकी थी। 04 अगस्त को प्रेमिका खुशबू ने अकमल को अपने घर बुलाया था। आज सुबह अकमल के फांसी लगाने की जानकारी मिली ।

महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत ये खबर भी पढ़े : महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि प्रेमिका और उसके परिजनों ने मिलकर अकमल की हत्या की और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को फांसी के फंदे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बकेवर थाना पुलिस ने प्रेमिका तहजीब उर्फ खुशबू पुत्री शफीक, रशीदा पत्नी शफीक, शफीक, सूफिया बेगम, नफीस और खुर्शीद के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि घटना के पांच आरोपिताें पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपित प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में लेकर घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त पेट्रोल पंप स्थापित करने की मांग

नई दिल्ली/गोरखपुर। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने लोकसभा में नियम 377 के अधीन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त संख्या में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पर्याप्त पेट्रोल पंप स्थापित करने की मांग

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद रवि किशन की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली/गोरखपुर।*आज संसद भवन स्थित कार्यालय में गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सांसद रवि किशन की शिष्टाचार भेंट

हत्या का प्रयास करने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर...
उत्तर प्रदेश 
हत्या का प्रयास करने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एमपी देश का अग्रणी राज्य: मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश वर्ष 2030 तक देश के 500 गीगा...
मध्य प्रदेश 
नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एमपी देश का अग्रणी राज्य: मोहन यादव

संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित

संत कबीर नगर। उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने जनपद के किसान भाइयों को सूचनार्थ अवगत कराया...