संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित
Published By Dayanidhi Tripathi
On
संत कबीर नगर। उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह ने जनपद के किसान भाइयों को सूचनार्थ अवगत कराया है कि जनपद संत कबीर नगर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित है। इसके तहत खरीफ सीजन 2026 के लिए यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी को नामित किया गया है। किसान अपनी फसल का बीमा ऋणी कृषक 31 अगस्त 2026 तक तथा गैर ऋणी कृषक 14 अगस्त 2026 तक करा सकते हैं। फसल बीमित होने पर किसी तरह की प्राकृतिक आपदा आने पर किसानों की क्षति नहीं होगी।
योजना के अन्तर्गत प्रतिकूल मौसमीय स्थितियों में अधिसूचित फसलों के क्षति होने की स्थिति में बीमित कृषकों को बीमा कवर क्षतिपूर्ति प्रदान किया जाता है। जनपद में खरीफ मौसम हेतु अधिसूचित धान की फसल के लिए क्षतिपूर्ति धनराशि 82200 रूपये प्रति हेक्टेयर के सापेक्ष कृषक अंश प्रीमियम धनराशि 1644 रूपये प्रति हेक्टेयर है। फसल की बुवाई न कर पाना/असफल बुवाई, फसल की मध्य अवस्था में क्षति खड़ी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं, रोगों, कीटों से क्षति, ओलावृष्टि, जलभराव (धान फसल को छोड़कर) बादल फटना, भूस्खलन, आकाशीय बिजली गिरने से क्षति तथा फसल कटाई के उपरान्त आगामी 14 दिन की अवधि तक खेत में सुखाई हेतु रखी हुई फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात, बेमौसम वर्षा, चक्रवाती वर्षा से नुकसान की जोखिम को कवर किया गया है। यह योजना स्वैच्छिक आधार पर लागू किया है। कृषक अपना मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड, फसल बुवाई का घोषणा पत्र, खतौनी की नकल, बचत बैंक खाते का विवरण, आई0एफ0एस0सी0 कोड के साथ निकट के कामन सर्विस सेन्टर (सी0एस0सी0) अथवा बैंक शाखा से फसल पर देय प्रीमियम अंश को जमा करते हुए अपनी फसल का बीमा ऋणी कृषक 31 अगस्त 2026 तक तथा गैर ऋणी कृषक 14 अगस्त 2026 तक करा सकते हैं। यदि फसल की क्षति किसी प्राकृतिक आपदा से होती है तो टोल फ्री नम्बर 14447 पर 72 घण्टे के अन्दर अपनी सूचना दर्ज करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जनपद के सम्बन्धित बीमा कम्पनी के जिला प्रबन्धक प्रवीण कुमार शर्मा मोबाइल नम्बर- 7689810913 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
नवीनतम
प्रेमी युगल ने अलग अलग स्थानों पर फांसी लगा कर दी जान
Published On
By Shishir Patel
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में 22 वर्षीय युवक और 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...
केंद्र सरकार ने गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर के विकास को दी मंजूरी
Published On
By Harshit
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने असम में एनएच-15 के 135.871 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले गुवाहाटी-तेजपुर कॉरिडोर के विकास को...
महुली हादसे के बाद एडीजी और आईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
Published On
By Brajesh Tripathi
प्रतापगढ़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम महुली में जर्जर मकान गिरने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना के बाद अपर पुलिस...
महुली हादसा: डीएम-एसपी ने संयुक्त रूप से किया घटनास्थल का निरीक्षण
Published On
By Brajesh Tripathi
प्रतापगढ़। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम महुली में जर्जर मकान गिरने से हुई दर्दनाक दुर्घटना के बाद जिलाधिकारी अभिषेक...
उत्तर प्रदेश