अदालत से बरी होने के बाद गृह जनपद पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह

समर्थकों ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उमेश श्रीवास्तव

  • अयोध्या पहुंचकर बृजभूषण शरण सिंह ने किए हनुमानगढ़ी के दर्शन

नवाबगंज (गोंडा)। महिला पहलवानों से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में अदालत से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे। अयोध्या एयरपोर्ट से लेकर नंदिनी नगर महाविद्यालय तक समर्थकों ने फूल-मालाओं, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे और हजारों वाहनों का काफिला उनके साथ चलता रहा।

अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद वह समर्थकों के विशाल काफिले के साथ नंदिनी नगर महाविद्यालय पहुंचे। सरयू पुल सहित पूरे मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

बिजली के पोल पर चढ़ी बेल बनी खतरा, रावण के पुतले जैसा दिखा पोल ये खबर भी पढ़े : बिजली के पोल पर चढ़ी बेल बनी खतरा, रावण के पुतले जैसा दिखा पोल

नंदिनी नगर महाविद्यालय परिसर में आयोजित 'सत्यमेव जयते रैली' में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सैकड़ों बटुकों ने उनका तिलक कर स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि "सत्यमेव जयते केवल एक नारा नहीं, बल्कि सत्य की विजय का प्रतीक है।" उन्होंने कहा कि कठिन समय में समर्थकों का साथ उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। उनके विरुद्ध साजिश रची गई, लेकिन अंततः सत्य की जीत हुई।

उन्होंने कहा कि यदि एक भी आरोप सिद्ध हो जाता तो वह सजा भुगतने के लिए तैयार थे। उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। इस पूरे प्रकरण के कारण उनकी चर्चा देश ही नहीं, विदेशों तक हुई। उन्होंने पौराणिक प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जैसे कैकेयी और मंथरा के कारण भगवान श्रीराम वनवास गए और मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में प्रतिष्ठित हुए, उसी प्रकार उनके ऊपर लगे आरोपों ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई।
    कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अंत में उन्होंने सभी समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
सांसद करनभूषण सिंह, विधायक प्रतीक भूषण सिंह, पलटू राम, रमापति शास्त्री, विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, प्रेमनारायण पांडेय, अजय सिंह, बावन सिंह, कैलाश शुक्ल, सुभाष पांडेय, कमलनयन दास, राजकुमार दास, रमेश प्रपन्नाचार्य, बलराम दास, करपात्री जी महाराज, महंत हेमंत दास, विवेकमणि श्रीवास्तव, प्रिंस चौरसिया, आशीष त्रिपाठी, सुल्तान सिंह, डॉ. नवीन सिंह, डॉ. गौरव श्रीवास्तव, पूर्व प्रमुख मनकापुर आजाद विक्रम सिंह, प्रधान रज्जन पांडेय, रंजीत मौर्य, गिरधारी लाल चौहान, संतोष सिंह, सत्येन्द्र पाल, के.के. यादव, मो. इलियास, कुलदीप सिंह, विपिन सिंह, रिशू सिंह, रिशू श्रीवास्तव, अनिल सिंह, सुभाष यादव, पवन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

 तीन नए निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी 

उच्च शिक्षा मंत्री ने गाजियाबाद, कानपुर व फतेहपुर के प्रस्तावित विश्वविद्यालयों को सौंपा प्राधिकार पत्र'लखनऊ । उच्च शिक्षा मंत्री...
 तीन नए निजी विश्वविद्यालयों को मंजूरी 

जेई की लापरवाही से रुका सड़क निर्माण पाइपलाइन न बिछने से जुगपुरा के लोग परेशान

एडीएम नमामि गंगे के निर्देश के बाद भी नहीं हुआ मौका मुआयना ललितपुर। नगर के वार्ड संख्या 8 स्थित...
उत्तर प्रदेश 
जेई की लापरवाही से रुका सड़क निर्माण  पाइपलाइन न बिछने से जुगपुरा के लोग परेशान

कांवड़ियों को नशेड़ी और आतंकवादी कहने पर भड़के विधायक

हजरतगंज में थाने में मुदकमा दर्ज कराने के लिए दी तहरीर लखनऊ। गुरुवार गाजियाबाद के लोनी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों को नशेड़ी और आतंकवादी कहने पर भड़के विधायक

लखनऊ व्यापार मण्डल ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

   लखनऊ। लखनऊ व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने गुरवार को जिलाधिकारी विशाख जी के साथ बैठक कर उन्हें व्यापार जगत से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 