वृक्षारोपण अभियान को मुख्य अतिथि डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने एक वृक्ष लगाकर किया शुभारंभ
अंबेडकरनगर।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जलालपुर नगर क्षेत्र में बूथ संख्या 224 शिवाला घाट पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु संचालित "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान चलाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अयोध्या डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने एक वृक्ष लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा वृक्ष धरती की जान है हम सब अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की गयी। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित हो। आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला मंत्री पंकज वर्मा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, महामंत्री कृष्ण गोपाल , सभासद अनुज सोनकर,सभासद सुरेश गुप्ता ,सभासद विकास सोनकर सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी ने वृक्ष लगाकर इस अभियान में सहभागी हुए।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
