एनसीएल में मनाया गया ‘विश्व पर्यावरण दिवस’

Published By Sonbhadra
On
Sonbhadra Picture

सोनभद्र। शुक्रवार को भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में “प्रकृति से प्रेरितरू जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” विषय पर ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ 2026 मनाया गया।  एनसीएल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन), मनीष कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया एवं उपस्थित सभी लोगों को ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ की शुभकामनाएँ दी। 
   एनसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी, अजय कुमार जायसवाल, कंपनी जेसीसी सदस्य बीएमएस से अशोक कुमार मिश्रा, आरसीएसएस से लाल पुष्पराज सिंह, एचएमएस से अशोक कुमार पांडेय, सीएमओआई प्रतिनिधि, सर्वेश कुमार सिंह, मुख्यालय के महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (पर्यावरण), राकेश कुमार द्वारा एनसीएल की होल्डिंग कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईराम के पर्यावरण दिवस पर प्राप्त संदेश का वाचन किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने दायित्वों की शपथ ग्रहण की। 
   कार्यक्रम के अंत में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के उपलक्ष्य में निदेशक (मानव संसाधन), मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं अन्य ने मुख्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम अभियान” के तहत वृक्षारोपण किया। एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों में भी ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया एवं पौधारोपण, चित्रकला, स्लोगन व निबंध इत्यादि प्रतियोगिताओं तथा जागरूकता रैली जैसे अनेक कार्यक्रमों का भी वृहद स्तर पर आयोजन किया गया।

लेखक के बारे में

नवीनतम

सीएम योगी ने लगाया आम और कपूर का पौधा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाभियान का...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी ने लगाया आम और कपूर का पौधा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की अन्तिम...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक हुई आयोजित

भाजपा छोड़ अन्नामलाई ने बनाई नई राजनीतिक राह, तमिलनाडु में नए दल का ऐलान

नागेंद्रन बोले-अन्नामलाई के जाने से कोई नुकसान नहीं
राष्ट्रीय 