भाजपा छोड़ अन्नामलाई ने बनाई नई राजनीतिक राह, तमिलनाडु में नए दल का ऐलान

छह साल पुराना नाता तोड़कर भाजपा से दिया इस्तीफा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नागेंद्रन बोले-अन्नामलाई के जाने से कोई नुकसान नहीं

  • तमिलनाडु में नए दल के गठन का ऐलान, भाजपा को चुनौती

नई दिल्ली/चेन्नई। तमिलनाडु भाजपा की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देकर अपने छह वर्ष पुराने संबंधों को समाप्त कर दिया। पार्टी नेतृत्व ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही अन्नामलाई ने राज्य में नई राजनीतिक पार्टी बनाने और आगामी चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने का ऐलान कर दिया।

पूर्व आईपीएस अधिकारी अन्नामलाई ने कुछ दिन पहले नई दिल्ली में भाजपा नेतृत्व से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा था। बताया जा रहा है कि उन्होंने विस्तृत पत्र में पार्टी की रणनीति, गठबंधन राजनीति और हालिया चुनावी प्रदर्शन को लेकर अपनी असहमति दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, तमिलनाडु में भाजपा का वोट प्रतिशत 2024 के लोकसभा चुनाव में हासिल 11.1 प्रतिशत के स्तर से नीचे चला गया, जो पार्टी के लिए चिंता का विषय है।

यूनिटी कप 2026 : जमैका से हारा भारत, अब जिम्बाब्वे से होगा तीसरे स्थान का मुकाबला ये खबर भी पढ़े : यूनिटी कप 2026 : जमैका से हारा भारत, अब जिम्बाब्वे से होगा तीसरे स्थान का मुकाबला

सूत्रों के मुताबिक अन्नामलाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर अपने फैसले से अवगत कराया था। हालांकि पार्टी नेतृत्व के मनाने के प्रयास सफल नहीं हुए और अंतत: उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।

शंघाई में बिखरी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की अनूठी छटा ये खबर भी पढ़े : शंघाई में बिखरी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की अनूठी छटा

भाजपा ने संक्षिप्त बयान जारी कर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अन्नामलाई का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके बाद अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि वह नई राजनीतिक पार्टी का गठन करेंगे और तमिलनाडु में नई तरह की राजनीति की शुरूआत करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके लक्ष्य बड़े हैं और अधिक लोगों को साथ लेकर चलने के लिए नए मंच की आवश्यकता है।

डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, डॉ. जी परमेश्वर ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, खरगे-राहुल रहे मौजूद ये खबर भी पढ़े : डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, डॉ. जी परमेश्वर ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, खरगे-राहुल रहे मौजूद

अन्नामलाई ने 2020 में भाजपा का दामन थामा था। एक वर्ष बाद उन्हें तमिलनाडु भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उनके कार्यकाल में भाजपा ने राज्य में अपनी राजनीतिक सक्रियता और संगठनात्मक उपस्थिति को मजबूत किया। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें कोयंबटूर सीट से हार का सामना करना पड़ा।

इस बीच वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने के प्रभाव को खारिज करते हुए कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा को इससे कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को नया राजनीतिक दल बनाने का अधिकार है और भाजपा अपनी विचारधारा पर मजबूती से आगे बढ़ती रहेगी। अन्नामलाई के इस कदम ने तमिलनाडु की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। अब राजनीतिक हलकों की निगाहें उनकी प्रस्तावित पार्टी और उसके संभावित प्रभाव पर टिक गई हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किया वृक्षारोपण

संत कबीर नगर, 05 जून 2026 (सूचना विभाग)।* विश्व पर्यावरण दिवस-05 जून के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट...
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में किया वृक्षारोपण

राजनाथ ने अपर्णा को बंधाया ढांढस, बेटी को दुलारा, प्रतीक यादव के निधन पर जताया शोक

लखनऊ। केंद्रीय रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार दोपहर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव से मिलने...
उत्तर प्रदेश 
राजनाथ ने अपर्णा को बंधाया ढांढस, बेटी को दुलारा, प्रतीक यादव के निधन पर जताया शोक

रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत व परिचालक सहित चार यात्री घायल

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शुक्रवार को कानपुर से प्रयागराज जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस खड़े ट्रक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, चालक की मौत व परिचालक सहित चार यात्री घायल

डीएम एसपी द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा को लें अधिकारियों व पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष...
उत्तर प्रदेश 
डीएम एसपी द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा को लें अधिकारियों व पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

बलरामपुर अस्पताल : सीएम के जन्मदिन पर पौधारोपण, बांटे फल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शुक्रवार को बलरामपुर अस्पताल के पूर्व निदेशक डॉक्टर राजीव लोचन और दर्जनों शासकीय...