पूर्व आईपीएस अन्नामलाई ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

नई दिल्ली । तमिलनाडु के नेता और पूर्व आईपीएस अधिकारी के. अन्नामलाई ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से पूरी तरह नाता तोड़ लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने आज जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के अनुसार, अध्यक्ष नितिन नवीन ने के. अन्नामलाई की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफा मंजूर कर लिया है। अन्नामलाई आज दोपहर बड़ा ऐलान कर सकते हैं। उन्होंने कल एक्स प्लेटफॉर्म पर कहा था कि वह शुक्रवार को 12 बजे अपने दिल की बात रखेंगे। माना जा रहा है कि अन्नामलाई अलग रास्ता चुनते हुए अपनी पार्टी की घोषणा कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि वह कुछ समय से भाजपा से नाराज चल रहे थे। एआईएडीएमके के साथ सीट बंटवारे से असहज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अन्नालमाई सोमवार को दिल्ली आये थे। मंगलवार को उन्होंने अध्यक्ष नितिन नवीन और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की । नितिन नवीन को उन्होंने पांच पेज का इस्तीफा सौंपा। बुधवार को वह बातचीत के इंतजार में रहे। पार्टी की तरफ से उन्हें कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला था ।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक,दीर्घ जीवन की कामना

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर शुक्रवार को धर्म नगरी काशी में उनके समर्थकों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन  पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक,दीर्घ जीवन की कामना

भाजपा आंदोलन से घबराकर सक्रिय हुआ सरकारी तंत्र : भाजपा नेता दुलाल भुईयां

पूर्वी सिंहभूम । परसुडीह के खासमहल से गोविंदपुर तक अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्य को लेकर सियासत तेज हो गई...
झारखंड 
 भाजपा आंदोलन से घबराकर सक्रिय हुआ सरकारी तंत्र : भाजपा नेता दुलाल भुईयां

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील

कौशाम्बी। जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने “एक पेड़ मां के...
उत्तर प्रदेश 
विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक,दीर्घ जीवन की कामना

वाराणसी । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर शुक्रवार को धर्म नगरी काशी में उनके समर्थकों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन  पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक,दीर्घ जीवन की कामना

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील

कौशाम्बी। जिले में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने “एक पेड़ मां के...
उत्तर प्रदेश 
विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएम ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील

जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर दिया एक पेड़ मां के नाम का संदेश

वाराणसी। वाराणसी में जनप्रतिनिधियों ने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न स्थानों पर...
उत्तर प्रदेश 
जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर दिया एक पेड़ मां के नाम का संदेश