मालवीय नगर अग्निकांड भाजपा शासित एमसीडी की लापरवाही का नतीजा - अंकुश नारंग

ग्रीन रेस्टोरेंट-होटल फ्लाॅरिस स्टे में 6 कमरों की अनुमति थी, लेकिन भाजपा शासित एमसीडी के संरक्षण में अवैध रूप से 25 कमरे संचालित थे- अंकुश नारंग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी

  • भाजपा शासित एमसीडी की नाक के नीचे बिना फायर एनओसी के किसके संरक्षण में चल रहा था? - अंकुश नारंग
  • "आप" ने गोवा नाइट क्लब अग्निकांड से सबक लेने की नसीहत दी थी, लेकिन भाजपा ने नहीं सुना - अंकुश नारंग
  • मेयर ज़िम्मेदार अधिकारी को तत्काल निलंबित कर पूरे मामले की जांच करा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें - अंकुश नारंग

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने मालवीय नगर अग्निकांड के लिए भाजपा शासित एमसीडी की लापरवाही और भ्रष्टाचार को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि मालवीय नगर अग्निकांड में 21 में से 17 विदेशी लोगों की मौत हुई और 40 से ज्यादा लोग घायल हैं।

लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट और होटल फ्लोरिस स्टे में 6 कमरों की अनुमति थी, लेकिन अवैध रूप से 25 कमरे संचालित किए जा रहे थे। न फायर एनओसी थी और न ही फायर एग्जिट। ऐसे में सवाल है कि भाजपा शासित एमसीडी की नाक के नीचे यह सब किसके संरक्षण में चल रहा था। उन्होंने ने एमसीडी के मेयर और निगमायुक्त से मांग की कि संबंधित अधिकारी डीएचओ और एमएचओ को तत्काल निलंबित किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

मौसम अपडेट: पूर्वोत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा संभव ये खबर भी पढ़े : मौसम अपडेट: पूर्वोत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक भारी वर्षा संभव

अंकुश नारंग ने कहा कि आज फिर भाजपा और एमसीडी के अधिकारियों के भ्रष्टाचार की वजह से 21 लोगों की जान गई है और 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट एमसीडी के सारे नियमों का उल्लंघन करते हुए चलाया जा रहा था। इसी के ऊपर फ्लोरेंस स्टे के नाम से एक होम स्टे था, जहां एमसीडी ने मात्र छह कमरों की परमिशन दी थी, जबकि वहां 25 कमरे चल रहे थे। भाजपा का भ्रष्टाचार दिन-प्रतिदिन लोगों की जान ले रहा है। 

अंकुश नारंग ने याद दिलाया कि मैंने 9 और 10 दिसंबर 2025 को एमसीडी कमिश्नर और महापौर को चिट्ठी लिखकर चेतावनी दी थी कि जो अग्निकांड गोवा में हुआ है, वह दिल्ली में भी हो सकता है। मैंने दिल्ली के सारे रेस्टोरेंट और होम स्टे के लाइसेंस एक बार चेक करने का आग्रह किया था, ताकि पता चल सके कि कहीं एमसीडी के नियमों का उल्लंघन तो नहीं हो रहा है। लेकिन एमसीडी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी और अधिकारी अपनी जेबें भरते रहे। यह साउथ जोन का दूसरा हादसा है और आज मालवीय नगर में 21 लोगों की मृत्यु हो गई। वहां फायर सेफ्टी के नियमों का उल्लंघन किया गया था और कोई फायर एग्जिट भी नहीं था। पूरी बिल्डिंग में आग लग गई और लोग जलकर बिल्डिंग के ऊपर से नीचे गिरे। इसके लिए भाजपा को शर्म आनी चाहिए।

अंकुश नारंग ने आगे कहा कि अंदेशा है इस अग्निकांड में कई विदेशी नागरिक भी हताहत हुए हैं। इससे विदेश में भारत की क्या छवि बन रही है? लोग यही कहेंगे कि भाजपा शासित एमसीडी और भाजपा की चार इंजन वाली सरकार इस देश में आने वाले विदेशी लोगों की जान की भी सुरक्षा नहीं कर सकती। इन मौतों के लिए एमसीडी के डीएचओ, एमएचओ, महापौर और कमिश्नर जिम्मेदार हैं। वे सारे अधिकारी और नेता इसके लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं, जो एमसीडी के नियमों का उल्लंघन करवाकर लोगों की जान के साथ खेल रहे हैं।

अंकुश नारंग ने बताया कि हाल ही में साकेत में एक बिल्डिंग गिरने का हादसा हुआ था और अब मालवीय नगर में आग लगने की यह दर्दनाक घटना हुई है। भाजपा को शर्म आनी चाहिए क्योंकि दिल्ली की जनता यह सब देख रही है। वे लगातार लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। एमसीडी और भाजपा नेताओं को लोगों की जान के साथ खेलने का कोई अधिकार नहीं है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

मलकों वाली एक मीनार मस्जिद में मनाया गया 108 वां उर्स-ए-आला हजरत, कुल शरीफ में दुआ मांगी
इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां स्मृति दिवस दीपांजलि के रूप में...
काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई। हादसा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
धार में भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले की टक्कर से 6 युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया।...
उत्तर प्रदेश 
पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज