राम मंदिर दान चोरी की जांच पर सुनवाई टालने की यूपी सरकार की अपील

10 अगस्त को होनी है सुनवाई

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • उच्चतम न्यायालय ने एक फोरेंसिक आडिटर को शामिल करने का दिया था निर्देश 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर के दान की कथित चोरी की जांच की मांग पर उच्चतम न्यायालय में आगामी 10 अगस्त को होने वाली सुनवाई टालने की मांग की है। यूपी सरकार की ओर से कहा गया है कि 10 अगस्त को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता उपलब्ध नहीं होंगे, इसलिए सुनवाई टाली जाए।

यूपी सरकार ने 27 जुलाई को उच्चतम न्यायालय से कहा था कि दान की कथित चोरी की जांच के लिए नई एसआईटी गठित कर दी गई है। उसके बाद उच्चतम न्यायालय ने एक फोरेंसिक आडिटर को शामिल करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने एसआईटी से जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था। सुनवाई के दौरान मेहता ने कहा कि यूपी सरकार ने लखनऊ रेंज के आईजी किरण एस. की अध्यक्षता में एक एसआईटी का गठन किया है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ वकील देवदत्त कामत ने दलील दी थी कि देशभर से राम मंदिर निर्माण के लिए प्राप्त चंदे का आडिट होना चाहिए और ट्रस्ट को प्राप्त राशि का वितरण सार्वजनिक किया जाना चाहिए ताकि दानदाताओं को पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके।

E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान ये खबर भी पढ़े : E20 पर केंद्र के स्पष्टीकरण के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान

कोर्ट ने 13 जुलाई को ट्रस्ट और यूपी सरकार को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने एसआईटी के गठन से जुड़े रिकॉर्ड तलब किया था। यह याचिका दो वकीलों अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव ने दायर की है। याचिका में केंद्र सरकार , यूपी सरकार और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को निर्देश देने की मांग की गई है कि वो वित्तीय गड़बड़ियों को रोकने के लिए एक तंत्र स्थापित करें, क्योंकि इससे करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।

इसके पहले भी एक वकील ने पत्र लिखकर उच्चतम न्यायालय से इस मामले पर स्वत: संज्ञान लेकर जांच कराने की मांग की है। वकील अनूप अवस्थी ने उच्चतम न्यायालय को पत्र लिखकर कहा है कि ये मसला देश के करोड़ों लोगों की आस्था के साथ जुड़ा हुआ है। पत्र में मांग की गई है कि इस मामले की जांच कोर्ट की निगरानी की जाए। पत्र में कहा गया है कि ये मंदिर 2020 में उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद बने ट्रस्ट के द्वारा संचालित है। इसकी प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को की गई थी। उसके बाद से इस मंदिर का दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोजाना पहुंचते हैं और मंदिर के दानपात्र में दान देते हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

घर-घर पहुंच रहा महर्षि वाल्मीकि का चित्र

लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव एवं शोभा यात्रा आयोजन समिति द्वारा हर हर वाल्मीकि, घर-घर वाल्मीकि अभियान आरंभ किया गया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घर-घर पहुंच रहा महर्षि वाल्मीकि का चित्र

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स की एंट्री की चर्चा तेज, जानें खूबियां

भारत में रेडमी नोट 17 5G की लॉन्चिंग के बाद अब कंपनी के नए Pro सीरीज स्मार्टफोन को लेकर चर्चाएं...
टेक-मित्र 
रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स की एंट्री की चर्चा तेज, जानें खूबियां

अनिल कपूर करेंगे ‘इंडिया के टॉप 1%’ को होस्ट, जल्द आएगा नया गेम शो

प्रीमियर 5 सितम्बर से इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा...
मनोरंजन 
अनिल कपूर करेंगे ‘इंडिया के टॉप 1%’ को होस्ट, जल्द आएगा नया गेम शो

उत्तर प्रदेश

घर-घर पहुंच रहा महर्षि वाल्मीकि का चित्र

लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव एवं शोभा यात्रा आयोजन समिति द्वारा हर हर वाल्मीकि, घर-घर वाल्मीकि अभियान आरंभ किया गया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घर-घर पहुंच रहा महर्षि वाल्मीकि का चित्र

स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा की बड़ी पहल

माफिया मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा मऊ, सौर पार्क से 5 हजार घर होंगे रोशन : ए.के....
उत्तर प्रदेश 
स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा की बड़ी पहल

बरेली ने जीता प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर...
उत्तर प्रदेश 
बरेली ने जीता प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब