घर-घर पहुंच रहा महर्षि वाल्मीकि का चित्र
लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव एवं शोभा यात्रा आयोजन समिति द्वारा हर हर वाल्मीकि, घर-घर वाल्मीकि अभियान आरंभ किया गया है। इसके तहत महर्षि वाल्मीकि का चित्र प्रदेश में समाज के सभी घरों तक पहुंचाने का कार्य शुरु हो गया है। पहले चरण में लखनऊ सहित सभी महानगरों में समाज के लोगों के यहां यह चित्र देते हुए एकजुट रहने का संकल्प दिलाया जा रहा है।
हर हर वाल्मीकि, घर-घर वाल्मीकि अभियान के अध्यक्ष बृजेश पुजारी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक घर तक वाल्मीकि के चित्र को पहुंचाना है। समिति द्वारा एक प्रयास बताते हुए कहा कि समाज में हर वाल्मीकि े घर पर जाकर संवाद करना है। यह अभियान वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा और जुड़ाव को और मजबूत करने की दिशा में एक प्रयास है।
समिति द्वारा हर हर वाल्मीकि, घर-घर वाल्मीकि के संदेश को आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि वाल्मीकि समाज के अधिक से अधिक परिवार इस पहल से जुड़ सकें। मण्डल स्तर पर इस अभियान के प्रभारी नियुक्त किये गये है जिनकी देख रेख में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इस आयोजन में शत्रोहन लाल वाल्मीकि, महासचिव, आनन्द लाला, उपाध्यक्ष, राम कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष, राकेश कोतवाल, सचिव, मुकेश कुमार, संगठन मंत्री, दिलीप पुष्कर, कोषाध्यक्ष, अधिवक्ता कुणाल चौधरी सलाहकार, सुधीर राजा, तहसीलदार सहित कई लोग इस अभियान में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
