दिल्ली सरकार पर सौरभ भारद्वाज ने लगाए घोटाले का आरोप

आआप नेता का भाजपा पर गंभीर आरोप

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआप) के नेता एवं दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रविवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर घोटाले की साजिश का आरोप लगाया है। भारद्वाज का कहना है कि सरकार की योजना गरीबों के लिए सस्ता चावल खरीद उसे आगे बेचकर कमाने की थी।

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर साझा एक वीडियो में दावा किया कि दिल्ली सरकार और असम की एक संस्था ने मिलकर फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) से सब्सिडी वाला चावल हासिल कर उसे निजी हाथों में बेचने की सुनियोजित योजना बनाई थी।

असम में बाढ़ से 89 मौतें, नड्डा करेंगे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा ये खबर भी पढ़े : असम में बाढ़ से 89 मौतें, नड्डा करेंगे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

उन्होंनेे कहा कि इस योजना के तहत दिल्ली के गरीबों के बीच बांटने के नाम पर एफसीआई से हर सप्ताह 31 हजार मीट्रिक टन रियायती चावल की मांग की गई थी। आरोप है कि यह भारी-भरकम चावल दिल्ली के किसी भी जरूरतमंद नागरिक तक पहुंचने के बजाय सीधे हरियाणा की एक निजी कंपनी को भारी मुनाफे पर बेचा जानाा था।

भारद्वाज ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि इस फर्जीवाड़े से हर सप्ताह लगभग 143 करोड़ रुपये के घोटाले का खाका तैयार किया गया था। यदि यह तंत्र लगातार 3 वर्षों तक सक्रिय रहता, तो यह कुल 22 हजार करोड़ रुपये का एक विशाल संस्थागत घोटाला साबित होता।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा

गजियाबाद। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की धूम है। प्रशासनिक मशीनरी कानून व्यवस्था बनाते हुए कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा

उरुवा में गूंजा संदेश,,बेटी-बेटा एक समान, तिरंगा देश की शान.......

शुभ मुहूर्त में नारियल फोड़कर व दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश 
उरुवा में गूंजा संदेश,,बेटी-बेटा एक समान, तिरंगा देश की शान.......

एटा में रोडवेज बस व टेंपो की आमने-सामने टक्कर,दो की मौत

घायलों के हाल-चाल लेने सीओ सदर कृतिका सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंची और घटना के संबंध में भी जानकारी ली