अयोध्या में सेवादार की ईमानदारी, 20 लाख की हीरे जड़ित सोने की चेन महिला को लौटाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर दर्शन करने आई एक महिला की हीरायुक्त सोने की चेन सड़क पर पड़ी मिली। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर के एक सेवादार ध्रुवेश मिश्रा ने लगभग बीस लाख मूल्य की यह चेन मिलने पर महिला को ढूंढ कर चेन वापस किया और अमूल्य आशीष पाया ।

ध्रुवेश मिश्रा काे बीते दिवस अमावा मंदिर के समीप हनुमानगढ़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर उन्हें हीरायुक्त एक सोने की चेन पड़ी मिली। उन्होंने पीएफसी आफिस जाकर वहां से उद्घोषणा कराई। इस पर एक महिला श्रद्धालु निर्मला देवी पत्नी मोहन कुमार निवासी गंगाराम पुरा मुजफ्फरनगर आईं। पुलिसजनों के माध्यम से पूछताछ कर संतुष्टि के पश्चात चेन उन्हें सौंप दी गई। निर्मला देवी ने बताया कि उनके पति (अब स्वर्गीय) द्वारा दी गई निशानी होने के कारण इस चेन का महत्व इसकी कीमत से बहुत अधिक था।

फरधान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 590 ग्राम नशीला पाउडर बरामद,पांच  गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : फरधान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 590 ग्राम नशीला पाउडर बरामद,पांच गिरफ्तार

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नई बजाज पल्सर 150 जल्द भारतीय बाजार में देगी दस्तक, जानें खासियत

इंजन में मिलेगी बढ़िया परफॉर्मेंस बजाज ऑटो की लोकप्रिय बाइक पल्सर 150 का अपडेटेड मॉडल जल्द ही भारतीय बाजार में...
टेक-मित्र 
नई बजाज पल्सर 150 जल्द भारतीय बाजार में देगी दस्तक, जानें खासियत

गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा

गजियाबाद। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा की धूम है। प्रशासनिक मशीनरी कानून व्यवस्था बनाते हुए कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 गाजियाबाद-हापुड़ में हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर हुई पुष्प वर्षा

उत्तर प्रदेश