एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान का दिया संदेश, जनपदवासियों से की सहभागिता की अपील

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

रामनाथ सिंह

बिजनौर। वन महोत्सव एवं "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत गुरुवार को बिजनौर स्थित इंदिरा पार्क में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने पौधा लगाकर प्रकृति, पर्यावरण और मातृत्व के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

राज्य मंत्री ने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माँ और प्रकृति के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण तथा संवर्धन का संकल्प भी लेना चाहिए।

अभियोजन कार्यों में तेजी लाकर दोषियों को दिलाएं शीघ्र सजा : डीएम ये खबर भी पढ़े : अभियोजन कार्यों में तेजी लाकर दोषियों को दिलाएं शीघ्र सजा : डीएम

उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमूल्य धरोहर हैं। स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण प्रदान करना है तो वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाना होगा।

राज्य मंत्री ने जनपदवासियों से आह्वान किया कि वे वन महोत्सव एवं "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, जिलाधिकारी जसजीत कौर वन क्षेत्राधिकार महेश गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा संबंधित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जनपद के निर्माण के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा हरित और स्वच्छ भविष्य के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

आईबीपीयस में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर भर्ती

आईबीपीयस  भर्ती : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लेरिकल कैडर XVI के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी...
शिक्षा-रोजगार 
आईबीपीयस में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर भर्ती

 दुल्हन के घर नाव से पहुंचा दूल्हा

ओडिशा :ओडिशा में आई बाढ़ ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई गांवों...
नारी व बाल जगत 
 दुल्हन के घर नाव से पहुंचा दूल्हा

 बिना पर्ची बेची जा रही थी गर्भपात की दवाएं

    नागपुर:महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की शिकायत पर नागपुर की गणेश पेठ पुलिस ने शहर के 2 दवा दवा...
कारोबार 
 बिना पर्ची बेची जा रही थी गर्भपात की दवाएं

सुबह नाश्ते में बना लें बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट

टेस्टी कटलेट : सुबह-सुबह नाश्ते में क्या नया और टेस्टी बनाया जाए, यह हर घर का एक बड़ा सवाल होता...
खाना पकाना 
सुबह नाश्ते में बना लें बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट

 साक्षी-सचिन समेत इन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल

मनवेल्थ गेम्स:कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 1 जुलाई का दिन भारतीय बॉक्सर्स के लिए काफी ऐतिहासिक रहा। भारतीय बॉक्सर्स ने बॉक्सिंग...
खेल 
 साक्षी-सचिन समेत इन खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल

उत्तर प्रदेश

बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बसे बटेश्वर में बटेश्वर शिव मंदिर कॉरिडोर के...
उत्तर प्रदेश 
बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान