कान के अंदर के मैल को साफ करने के लिए अपनाएं ये तरीके
कान के मैल :कान के मैल को निकालने के लिए हल्का सा गुनगुना पानी लें। ड्रापर की मदद से 2-3 बूंदें कान में डालें। 2-3 मिनट के लिए सिर को टेढ़ा रखें ताकि पानी मैल को ढीला कर सके। इसके बाद सिर को दूसरी तरफ झुकाकर पानी और ढीले मैल को बाहर बहने दें और साफ कपड़े से पोंछ लें।
थोड़ा सा जैतून या बादाम का तेल हल्का सा गुनगुना कर लें। ड्रापर से 2 बूंदें कान में डालें। तेल सख्त हो चुके मैल को बेहद आसानी से मुलायम कर देता है। 3-4 दिनों तक रात में सोते समय इसे डालने से मैल अपने आप बहकर बाहर आने लगता है।
नारियल के तेल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। हल्का सा गुनगुना नारियल तेल कान में 2-3 बूंद डालें। यह न सिर्फ मैल को ढीला करता है, बल्कि कान के अंदर होने वाले इन्फेक्शन के खतरे को भी कम करता है।
अगर आपके पास जैतून का तेल नहीं है, तो बेबी ऑयल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। इसकी 2 बूंदें कान में डालें और 5 मिनट तक रहने दें। यह बहुत हल्का होता है और कान के मैल को बिना किसी नुकसान के ढीला कर देता है।
कान के मैल को निकालने के लिए एक बर्तन में पानी उबालें और उससे चेहरे पर भाप लें। भाप लेते समय कान के हिस्से को भाप की तरफ थोड़ा झुकाएं। गरम भाप से कान का जमा हुआ मैल पिघलकर नरम हो जाता है, जिसे बाद में साफ रुई या कपड़े से बाहरी हिस्से से पोंछा जा सकता है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
