साधु-संतों के वेश में प्रदर्शन पर भाजपा नेता ने भेजा विधिक नोटिस

माफी न मांगने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

अयोध्या। संसद भवन के बाहर राम मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर साधु-संतों का वेश धारण कर किए गए प्रदर्शन को लेकर भाजपा नेता डॉ. रजनीश सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, सांसद पप्पू यादव तथा सांसद अवधेश प्रसाद को विधिक नोटिस एवं सार्वजनिक आपत्ति-पत्र भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कृत्य से सनातन धर्म, साधु-संत परंपरा और करोड़ों रामभक्तों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

विधिक नोटिस में कहा गया है कि साधु-संतों का स्वरूप भारतीय संस्कृति में तप, त्याग, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। ऐसे पवित्र स्वरूप का राजनीतिक प्रदर्शन या आरोप-प्रत्यारोप के लिए उपयोग धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ है और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के भी प्रतिकूल है। नोटिस के माध्यम से संबंधित नेताओं से बिना शर्त सार्वजनिक माफी, अपने कृत्य पर खेद व्यक्त करने तथा भविष्य में धार्मिक वेशभूषा और संत परंपरा का राजनीतिक उपयोग न करने का लिखित आश्वासन देने की मांग की गई है। डॉ. रजनीश सिंह ने कहा कि अयोध्या प्रभु श्रीराम की पावन नगरी है और इसकी मर्यादा पर आघात करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर चोट के समान है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन धर्म और संत परंपरा को राजनीतिक हथियार बनाना उचित नहीं है।

मीरजापुर: शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा, आबकारी इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा ये खबर भी पढ़े : मीरजापुर: शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा, आबकारी इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में मानहानि, क्षतिपूर्ति तथा अन्य उपलब्ध कानूनी कार्यवाही शुरू की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ। सैरपुर थाना पुलिस और उत्तरी सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के चौक स्थित सर्राफा बाजार में एक ज्वेलरी दुकान के कर्मचारी को दुकान के अंदर बंद कर मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

असम में बाढ़ का कहर बरकरार, शिवसागर-धेमाजी में नदियां फिर खतरे के निशान से ऊपर

गुवाहाटी। असम में बाढ़ का पानी तेजी से जहां उतर रहा है, वहीं, धेमाजी और शिवसागर जिले में नदियों का...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर बरकरार, शिवसागर-धेमाजी में नदियां फिर खतरे के निशान से ऊपर

शहीद पथ हादसे में बड़ा खुलासा, नशे में कार चला रहा था चालक; युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी  के शहीद पथ पर तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद पथ हादसे में बड़ा खुलासा, नशे में कार चला रहा था चालक; युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

असम: शोणितपुर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना, 250 परिवारों तक पहुंचेगी मदद

शोणितपुर (असम)। शोणितपुर जिला के रंगापारा की सामाजिक संस्था सोशल वॉलंटियर के तत्वावधान में रविवार की सुबह बाढ़ प्रभावित लोगों...
राष्ट्रीय 
असम: शोणितपुर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना, 250 परिवारों तक पहुंचेगी मदद

उत्तर प्रदेश

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ। सैरपुर थाना पुलिस और उत्तरी सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के चौक स्थित सर्राफा बाजार में एक ज्वेलरी दुकान के कर्मचारी को दुकान के अंदर बंद कर मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

शहीद पथ हादसे में बड़ा खुलासा, नशे में कार चला रहा था चालक; युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी  के शहीद पथ पर तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद पथ हादसे में बड़ा खुलासा, नशे में कार चला रहा था चालक; युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शनिवार देर रात्रि कांवड़ यात्रा की तैयारियों का संयुक्त...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा