डीएम-एसएसपी ने कछला घाट पर कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शनिवार देर रात्रि कांवड़ यात्रा की तैयारियों का संयुक्त रूप से कछला घाट पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कांवड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था, बैरिकेडिंग, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं। उन्होंने घाट पर पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, जल भरने की समुचित व्यवस्था तथा प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गंगा नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने को भी कहा।

साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान ये खबर भी पढ़े : साइबर अपराधियों पर करारा प्रहार, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

जिलाधिकारी ने बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसके लिए जनपद को विभिन्न सेक्टर एवं जोन में विभाजित कर मजिस्ट्रेटों एवं अधिकारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर निर्बाध प्रकाश व्यवस्था रहे तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जाए। आवश्यकतानुसार घाट पर एसडीआरएफ की तैनाती बढ़ाई जाए। उन्होंने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या आपात स्थिति में तत्काल सहायता एवं प्रभावी समन्वय के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सेंटर तथा पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। आईसीसीसी कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05832-266049, 05832-266050, 05832-266052 एवं 05832-266054 तथा मोबाइल नंबर 7505389289 एवं 7505395940 जारी किए गए हैं। इसी प्रकार पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454402956 एवं 9454417440 पर भी सूचना अथवा सहायता प्राप्त की जा सकती है। निरीक्षण के दौरान प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

मिर्जापुर: मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के आही गांव में आठ महीने की लापता बच्ची करिश्मा का शनिवार सुबह एक...
उत्तर प्रदेश 
मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

नरसिंहपुर दौरे पर रहेंगे मंत्री प्रहलाद पटेल, जिला अस्पताल में नई डायलिसिस मशीनों का करेंगे शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज रविवार को नरसिंहपुर जिले के दौरे पर...
मध्य प्रदेश 
नरसिंहपुर दौरे पर रहेंगे मंत्री प्रहलाद पटेल, जिला अस्पताल में नई डायलिसिस मशीनों का करेंगे शुभारंभ

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ। सैरपुर थाना पुलिस और उत्तरी सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के चौक स्थित सर्राफा बाजार में एक ज्वेलरी दुकान के कर्मचारी को दुकान के अंदर बंद कर मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

असम में बाढ़ का कहर बरकरार, शिवसागर-धेमाजी में नदियां फिर खतरे के निशान से ऊपर

गुवाहाटी। असम में बाढ़ का पानी तेजी से जहां उतर रहा है, वहीं, धेमाजी और शिवसागर जिले में नदियों का...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर बरकरार, शिवसागर-धेमाजी में नदियां फिर खतरे के निशान से ऊपर

उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

मिर्जापुर: मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के आही गांव में आठ महीने की लापता बच्ची करिश्मा का शनिवार सुबह एक...
उत्तर प्रदेश 
मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ। सैरपुर थाना पुलिस और उत्तरी सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के चौक स्थित सर्राफा बाजार में एक ज्वेलरी दुकान के कर्मचारी को दुकान के अंदर बंद कर मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

शहीद पथ हादसे में बड़ा खुलासा, नशे में कार चला रहा था चालक; युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी  के शहीद पथ पर तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद पथ हादसे में बड़ा खुलासा, नशे में कार चला रहा था चालक; युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार