असम में बाढ़ का कहर बरकरार, शिवसागर-धेमाजी में नदियां फिर खतरे के निशान से ऊपर

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना और अन्य एजेंसियां राहत कार्य में जुटीं

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गुवाहाटी। असम में बाढ़ का पानी तेजी से जहां उतर रहा है, वहीं, धेमाजी और शिवसागर जिले में नदियों का जलस्तर एक बार फिर से खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया गया है।

शिवसागर जिले में विनाशलीला चारों ओर दिखाई दे रही है। बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित ऊपरी असम के चार जिलों शिवसागर, चराईदेव, जोरहाट और गोलाघाट में जिंदगी अभी भी पटरी पर लौटती दिखाई नहीं दे रही है।

कानून से पेपर लीक रुके होते तो रुके क्यों नहीं : अखिलेश यादव ये खबर भी पढ़े : कानून से पेपर लीक रुके होते तो रुके क्यों नहीं : अखिलेश यादव

सबसे बुरा हाल शिवसागर जिले का है। प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए सरकारी एवं निजी स्तर पर कार्य चल रहा है। बावजूद लोग अपने घरों में जा नहीं पा रहे हैं। बाढ़ ने सब कुछ उनका तबाह कर दिया है।

राज्य सरकार के सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर प्रभावितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कृषि विभाग किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए आवश्यक संसाधन मुहैया कराने की योजना बना रहा है।

कारण वर्तमान समय में अब धान की खेती करना संभव नहीं है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पहली अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार दिखौ नदी (शिवसागर) एवं धनसिरि नदी (नुमलीगढ़) इलाके में खतरे के निशान से अभी भी ऊपर बह रही है। हालांकि, शनिवार को कहीं से भी किसी के मृत होने की कोई सूचना नहीं मिली। राज्य में मृतकों की कुल संख्या 82 है।

बाढ़ से वर्तमान समय में अभी भी कुलसात जिले बुरी तरह से प्रभावित हैं, जबकि, शुक्रवार को प्रभावित जिलों की संख्या पांच थी। बाढ़ प्रभावित जिलों में गोलाघाट, शिवसागर, चराईदेव, बजाली, धेमाजी, शोणितपुर और जोरहाट हैं।

बाढ़ से सात जिलों के 20 राजस्व मंडलों के कुल 349 गांव प्रभावित हैं। राज्य की कुल 178837 आबादी अभी भी प्रभावित हैं एवं 15060 हेक्टेयर कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।

राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए अभी भी कुल 44 राहत शिविर एवं 17 राहत वितरण केंद्र समेत कुल 61 शिविर क्रियान्वित रखे हैं। राहत शिविरों में 11489 लोग आश्रय लिए हुए हैं।

जबकि राहत वितरण केंद्रों पर 5569 गैर-शिविर निवासी राहत प्राप्त कर रहे हैं। राहत एवं बचाय अभियान में एसडीआरएफ, सेना/अर्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, एयर फोर्स, पुलिस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाएं (एफ एंड ईएस), सर्कल कार्यालय/स्थानीय प्रशासन, नागरिक सुरक्षा/प्रशिक्षित स्वयंसेवक और अग्निशमन विभाग जुटा हुआ है।

प्रभावित इलाकों में शनिवार को राज्य सरकार ने कुल 79 मेडिकल टीमों को तैनात किया। इस दौरान तीन नावें भी राहत कार्य में जुटी रहीं। बाढ़ से बड़े पैमाने पर सड़क, पुल एवं अन्य आधारभूत ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

मिर्जापुर: मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के आही गांव में आठ महीने की लापता बच्ची करिश्मा का शनिवार सुबह एक...
उत्तर प्रदेश 
मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

नरसिंहपुर दौरे पर रहेंगे मंत्री प्रहलाद पटेल, जिला अस्पताल में नई डायलिसिस मशीनों का करेंगे शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज रविवार को नरसिंहपुर जिले के दौरे पर...
मध्य प्रदेश 
नरसिंहपुर दौरे पर रहेंगे मंत्री प्रहलाद पटेल, जिला अस्पताल में नई डायलिसिस मशीनों का करेंगे शुभारंभ

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ। सैरपुर थाना पुलिस और उत्तरी सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के चौक स्थित सर्राफा बाजार में एक ज्वेलरी दुकान के कर्मचारी को दुकान के अंदर बंद कर मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

असम में बाढ़ का कहर बरकरार, शिवसागर-धेमाजी में नदियां फिर खतरे के निशान से ऊपर

गुवाहाटी। असम में बाढ़ का पानी तेजी से जहां उतर रहा है, वहीं, धेमाजी और शिवसागर जिले में नदियों का...
राष्ट्रीय 
असम में बाढ़ का कहर बरकरार, शिवसागर-धेमाजी में नदियां फिर खतरे के निशान से ऊपर

उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

मिर्जापुर: मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के आही गांव में आठ महीने की लापता बच्ची करिश्मा का शनिवार सुबह एक...
उत्तर प्रदेश 
मिर्जापुर में लापता 8 माह की बच्ची का खेत में मिला कंकाल, जांच में जुटी पुलिस

बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ। सैरपुर थाना पुलिस और उत्तरी सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बंद मकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 बंद मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद

लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी के चौक स्थित सर्राफा बाजार में एक ज्वेलरी दुकान के कर्मचारी को दुकान के अंदर बंद कर मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सर्राफा बाजार में कर्मचारी को दुकान में बंद कर बेरहमी से पीटा, मालिक-मैनेजर समेत 5 गिरफ्तार

शहीद पथ हादसे में बड़ा खुलासा, नशे में कार चला रहा था चालक; युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी  के शहीद पथ पर तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाने के कारण हुए सड़क हादसे में एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद पथ हादसे में बड़ा खुलासा, नशे में कार चला रहा था चालक; युवक की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार