मीरजापुर: शराब ठेके पर महिलाओं का हंगामा, आबकारी इंस्पेक्टर ने संभाला मोर्चा
मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में चुनार क्षेत्र के बसारतपुर (चकमिल्की) गांव में शनिवार को देशी शराब का ठेका हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे आबकारी इंस्पेक्टर वी.पी. गुप्ता और उनकी टीम को कड़ी धूप में घंटों महिलाओं को समझाने का प्रयास करना पड़ा।
प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का आरोप था कि मुल्लानापुर-बसारतपुर के नाम आवंटित शराब का ठेका चकमिल्की में संचालित किया जा रहा है, जहां 24 घंटे शराब की बिक्री होती है। ठेके के बगल में चखना की दुकान होने से शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। महिलाओं का कहना था कि खेतों में आने-जाने के दौरान शराब पीने वाले लोग अभद्र टिप्पणी करते हैं, जिससे उन्हें और बेटियों-बहुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मौके पर पहुंचे आबकारी इंस्पेक्टर वीपी गुप्ता ने सेल्समैन को बुलाकर फटकार लगाई और उसे हटाने की बात कही। अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिलाओं का प्रदर्शन शांत हुआ। मौके पर आबकारी विभाग की टीम और महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रहीं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
