15 अक्टूबर तक भलस्वा डंपसाइट से हट जाएगा पुराने कचरे का पहाड़: मनोहर लाल

99.07 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे का निस्तारण पूरा, केंद्रीय मंत्री ने निरीक्षण कर कार्य में और तेजी लाने के दिए निर्देश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नीरज अवस्थी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सबसे बड़े पर्यावरणीय संकटों में शामिल भलस्वा डंपसाइट को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को डंपसाइट का निरीक्षण किया और पुराने कचरे के निस्तारण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को निर्देश दिए कि ताजा कचरे की प्रोसेसिंग और पुराने कचरे के निस्तारण की गति और तेज की जाए, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर डंपसाइट को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान एमसीडी अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि 31 जुलाई 2026 तक भलस्वा डंपसाइट पर 99.07 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे का निस्तारण किया जा चुका है। शेष पुराने कचरे को 15 अक्टूबर 2026 तक हटाने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि मार्च 2026 तक एकत्रित हुए संपूर्ण कचरे के निस्तारण का लक्ष्य 31 दिसंबर 2026 निर्धारित किया गया है।

जंतर-मंतर पर रात को फिर हिंसा, दिल्ली पुलिस का दावा-प्रदर्शनकारी खुखरी लहराते दिखे ये खबर भी पढ़े : जंतर-मंतर पर रात को फिर हिंसा, दिल्ली पुलिस का दावा-प्रदर्शनकारी खुखरी लहराते दिखे

मनोहर लाल ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लैंडफिल साइट पर प्रतिदिन आने वाले ताजा कचरे की वैज्ञानिक प्रोसेसिंग में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने कहा कि यदि नए कचरे का समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा तो पुराने कचरे को हटाने का अभियान और अधिक प्रभावी होगा।

निरीक्षण के दौरान दिल्ली नगर निगम के आयुक्त तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मंत्रालय ने दोहराया कि भलस्वा डंपसाइट को पूरी तरह साफ करना केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और तय समय-सीमा के भीतर इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, संघ ने कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ, उप शाखा सरोजनीनगर ने अपनी लंबित एवं न्यायोचित मांगों के शीघ्र निस्तारण को लेकर शुक्रवार...
उत्तर प्रदेश 
नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, संघ ने कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

लापरवाह ठेकेदारों को करें ब्लैकलिस्ट : केशव

लखनऊ। ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लापरवाह ठेकेदारों को करें ब्लैकलिस्ट : केशव

उप्र में फर्जी तरीके से आधार अपडेट करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज साइबर थाने की पुलिस टीम ने शनिवार को यूआईडीएआई की सुरक्षा प्रणाली को बायपास कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र में फर्जी तरीके से आधार अपडेट करने वाले गिरोह का खुलासा, दो आरोपित गिरफ्तार

कांग्रेस महिला मोर्चा ने कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए दी तहरीर

हुसैनगंज थाने में दी तहरीर लखनऊ। शनिवार भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित बयान को लेकर कांग्रेस महिला...
उत्तर प्रदेश 
कांग्रेस महिला मोर्चा ने कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए दी तहरीर

डीसीपी मो. मुश्ताक ने निगोहां थाने का किया निरीक्षण, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

मोहनलालगंज,लखनऊ।  डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक ने शनिवार को निगोहां थाने का औचक निरीक्षण कर पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण...